इसलिए कैबिनेट की मीटिंग छोड़कर चले गए थे अजित पवार, सामने आई बड़ी वजह
Sourabh Bhatnagar | Oct 12, 2024, 14:50 IST
Sourabh - 2024-10-12T132157.892
महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक तब हलचल मच गई जब महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक से डिप्टी सीएम अजित पवार अचानक बाहर निकल गए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गईं कि क्या डिप्टी सीएम पवार NDA से नाराज हैं।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब सबकी निगाहें महाराष्ट्र ( Maharashtra ) की राजनीति पर हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक तब हलचल मच गई जब महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक से डिप्टी सीएम अजित पवार ( Deputy Chief Minister of Maharashtra ) अचानक बाहर निकल गए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गईं कि क्या डिप्टी सीएम पवार NDA से नाराज हैं और अपना पक्ष बदलने की सोच रहे हैं।
ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ा झटका , 4 टॉप नेताओं ने छोड़ी NCP , अब चाचा शरद से हाथ मिलाने की तैयारी
इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अजित पवार ने कहा कि उनका और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैबिनेट की मीटिंग देर से शुरू हुई और उन्हें पहले से तय मीटिंग के लिए जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें फ्लाइट लेनी थी और फिर किसानों की बैठक के लिए अहमदपुर जाना था। पवार ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पहले ही दे दी गई थी।
महा विकास अघाड़ी ( Maha Vikas Aghadi ) ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अजित पवार को कैबिनेट मीटिंग में दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। वडेट्टीवार का आरोप है कि अजित पवार की गैरमौजूदगी में करीब 38 बड़े फैसले लिए गए, जिनमें वित्तीय फैसले भी शामिल थे, जबकि पवार वित्त विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें...चुनाव आयोग का फैसला, अजित पवार गुट NCP, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे शरद पवार
महायुति के सहयोगी दलों ने अभी तक महाराष्ट्र विधानसभा की 228 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई में अजित पवार और उनके समर्थक विधायक शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे, जिससे NCP में फूट पड़ गई थी।
ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ा झटका , 4 टॉप नेताओं ने छोड़ी NCP , अब चाचा शरद से हाथ मिलाने की तैयारी
'कोई मनमुटाव नहीं'
'दरकिनार करने की हो रही कोशिश'
ये भी पढ़ें...चुनाव आयोग का फैसला, अजित पवार गुट NCP, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे शरद पवार
महायुति गठबंधन की चुनौतियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj