संसद में बहस के बीच देशभर में 33% महिला आरक्षण लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी
Aman Vaishnav | Apr 17, 2026, 08:54 IST
mahila aarakshan bill notification implementation date update
केंद्र सरकार ने संसद में बहस के बीच आधी रात को महिला आरक्षण कानून लागू कर दिया है। अब संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें रिजर्व की जाएंगी। यह महिला आरक्षण कानून 2023 में बना था।
महिला आरक्षण अधिनियम
नोटिफिकेशन में यह ऐलान किया गया कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें रिजर्व की जाएंगी। यह महिला आरक्षण कानून 2023 में बना था, और आज 17 अप्रैल 2026 से इसे लागू कर दिया गया है। आज शाम चार बजे महिला आरक्षण पर वोटिंग भी होनी है।
fac571da-95e
तुरंत नहीं मिलेगा इसका लाभ
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस पर एक अधिकारी ने इसे तकनीकी कारणों से जोड़ा है।
अब इस कानून के लागू होने के बावजूद वर्तमान लोकसभा में महिलाओं को इसका फायदा तुरंत नहीं मिलेगा। अधिकारी के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षण अगली जनगणना के आधार पर परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लागू होगा।
2619afc9-576
महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित
इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
इससे पहले सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसे महिला आरक्षण अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। इस अधिनियम में यह कहा गया था कि महिलाओं के लिए आरक्षण 2027 की जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन के पूरा होने के बाद लागू किया जाएगा।
हालांकि इस समय लोकसभा में तीन विधेयकों पर चर्चा हो रही है, जिनका उद्देश्य महिला आरक्षण को 2029 से लागू करना है।
महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी
गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में फैल रही आशंकाओं को आंकड़ों के जरिए साफ किया है।
किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर इसके बावजूद कोई विरोध करता है, तो वह सिर्फ राजनीति कर रहा है। उनका कहना था कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार इसका श्रेय नहीं लेना चाहती।
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि सरकार ने सभी दलों के नेताओं से बातचीत की है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को तीन बार पत्र लिखा गया। साथ ही टीएमसी, डीएमके, सपा के नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समर्थन की अपील की गई है।
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान
मैं अपील करता हूं कि इसे राजनीतिक नजरिए से मत देखिए। आज का यह अवसर हम सभी के लिए एक साथ बैठकर, एक दिशा में सोचकर विकसित भारत बनाने का है।
देश, खासकर महिलाएं, हमारे फैसलों को तो देखेगी लेकिन उससे ज्यादा हमारी नीयत को देखेगी। इसलिए अगर हमारी नीयत में कोई कमी हुई तो देश की नारी शक्ति उसे कभी माफ नहीं करेगी।
प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा
दूसरा यह कहा गया है कि सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाई जाएगी और इसके लिए परिसीमन आयोग बनेगा, जो 2011 की जनगणना को आधार बनाएगा।
अगर हम इस मुद्दे की गहराई में जाएं तो इसमें राजनीति की बू आती है। 2023 के बिल में दो बातें थीं जो अब गायब हैं, जिसमें नई जनगणना कराने की बात थी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार कह रही है कि उसे इसका श्रेय नहीं चाहिए, लेकिन महिलाएं उन बहकाने वाले पुरुषों को पहचान लेती हैं। साथ ही प्रियंका गांधी ने ये भी कहा कि सावधान हो जाइए नहीं तो आप पकड़े जाएंगे।
प्रियंका ने आगे कहा कि जब 2023 में मोदी सरकार ने यह बिल पास किया था, तो कांग्रेस ने उसका समर्थन किया था। आज भी कोई शक नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा हम डटकर खड़े हैं और महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा समर्थन करते रहेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
महिला आरक्षण पर बड़ा दांव: 2029 से बदलेगा चुनावी गणित, MP में बढ़ेंगी सीटें
महिला आरक्षण पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर घेरा
महिला आरक्षण संशोधन बिल पर आज संसद में होगी बहस, ये तीन बिल होंगे पेश
संसद में बहस के बीच देशभर में 33% महिला आरक्षण लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA