भारत की बहुसंख्यक आबादी पर धर्मांतरण के चलते अल्पसंख्यक होने का खतरा- कोर्ट

Shreya Nakade | Jul 02, 2024, 12:52 IST
Share
धर्मांतरण पर इलाहबाद हाईकोर्ट
धर्मांतरण पर इलाहबाद हाईकोर्ट

इलाहबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि अगर धार्मिक सभाओं में धर्मांतरण की प्रवृत्ति जारी रही तो एक दिन भारत की बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी।

धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में इलाहबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण ( religious conversion ) से भारत की बहुसंख्यक आबादी को खतरा बताया है। कोर्ट ने कहा- "अगर धार्मिक सभाओं में धर्मांतरण की प्रवृत्ति जारी रही तो एक दिन भारत की बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी।"

पूरे गांव का धर्म परिवर्तन

इलाहबाद हाईकोर्ट में रामकली प्रजापति नाम की महिला ने कैलाश नाम के युवक के खिलाफ धर्मांतरण कराने को लेकर याचिका दायर की। रामकली ने आरोप लगाया कि कैलाश उसके मानसिक रूप से बीमार भाई को इलाज के बहाने दिल्ली ले गया।

लंबे समय बाद जब भाई वापस आया तो अपने साथ गांव के कई लोगों को दिल्ली ले गया। यहां किसी कार्यक्रम में ले जाकर इन सभी का धर्म परिवर्तित करा दिया। उन्हें ईसाई बना दिया गया। रामकली के अनुसार धर्म परिवर्तन के लिए लोग ले जाने उसके भाई को पैसे मिले थे। इस मामले में आरोपी पर गांव के सभी लोगों को ईसाई बनाए जाने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़िए...

हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में फिलिस्तीन का समर्थन , स्टूडेंट्स ने लहराई तख्तियां , जानें पूरा मामला

धर्मांतरण करने वाली सभाओं पर तुरंत रोक

धार्मिक सभाओं में धर्म परिवर्तन करने के मामले में कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ हैं।

ऐसे में कोर्ट ने तुरंत इस तरह की सभाओं पर रोक लगाए जाने की बात कही है। कोर्ट ने कहा- धर्म प्रचार की स्वतंत्रता किसी को धर्म परिवर्तन कराने की अनुमति नहीं देती है। याचिकाकर्ता पर गंभीर आरोप हैं। गांव के तमाम लोगों को ईसाई बना दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

राहुल गांधी ने हिंदुओं पर क्या कहा कि सदन में खड़ा हो गया हंगामा

आरोपी को नहीं मिली जमानत

इस मामले में कोर्ट ने आरोपी कैलाश की जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- "जानकारी में आया है कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक आयोजनों के जरिए भोले-भाले गरीब लोगों को गुमराह कर ईसाई बनाया जा रहा है।

ऐसे में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता है।"
ये खबर भी पढ़िए...

आंचल चिल्ड्रन होम के जरिए गरीब और जरूरतमंद बच्चों का किया जा रहा था धर्मांतरण, विदेशों से फंडिंग बनी मददगार

धर्मांतरण का मामला

Tags:
  • हिंदुओं का धर्मांतरण
  • धर्मांतरण का मामला
  • इलाहबाद हाईकोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा