देव उठनी एकादशी पर नहीं होगी शादी, जानें कब-कब हैं शुभ मुहूर्त

Dolly patil | Published:
Share
देव उठनी एकादशी
देव उठनी एकादशी

पौराणिक मान्यता के अनुसार चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु देव उठनी एकादशी के दिन जागते हैं, इसी वजह से इसे देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। आपको बता दें कि इस साल 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु देव उठनी एकादशी के दिन जागते हैं, इसी वजह से इसे देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से ही मांगलिक कार्य भी शुरू होते हैं। आपको बता दें कि इस साल 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी हैं। इसी के साथ 12 नवंबर यानी कल से ही शादियों के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएगे लेकिन इस बार देव उठनी एकादशी के दिन कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित ने बताया

देव उठनी एकादशी अक्षय तृतीया और बसंत पंचमी के दिन को लोग अबूझ मुहूर्त मानकर चलते हैं। इन तीनों दिन बिना मुहूर्त के ही हजारों शादियां होती हैं। इस बार 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी और 2 फरवरी बसंत पंचमी को शादी का कोई मुहूर्त नहीं बन रहा है। इस बार शादियां सिर्फ 40 मुहूर्त में ही हो सकेंगी।

16 नवंबर से शुरू होंगी शादियां

इस बार शादियां 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 8 जून 2025 तक शुभ मुहूर्त में हो सकेंगी। इसके बाद 12 जून से 8 जुलाई तक गुरु का तारा अस्त होने के चलते शादी के कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं। इसके बाद अगले चार माह चातुर्मास में देवशयनी एकादशी लगने के चलते 6 जुलाई 2025 को शादियां बंद हो जाएंगी। इसके बाद 2 नवंबर 2025 से शुरू होंगी।

जुलाई में सिर्फ आठ दिन बजेगी शहनाई, फिर सीधे नवंबर में शादी के मुहूर्त।

शादी की शुभ तारीखें

  • 16, 22 नवंबर 2024
  • 3, 4,14 दिसंबर 2024
  • 16,17, 21, 22 जनवरी 2025
  • 7, 13, 18, 20, 21, 23, 25 फरवरी 2025
  • 5, 6 मार्च 2025
  • 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30 अप्रैल
  • 5, 6, 7, 8, 13, 14, 17, 28 मई 2025
  • 1, 2, 4, 7, 8 जून 2025

यज्ञोपवीत मुहूर्त

  • 15, 16 जनवरी 2025
  • 7, 14 फरवरी 2025
  • 2, 7, 9, 14, 18, 30 अप्रैल 2025
  • 1, 7, 8, 28, 29 मई 2025

मुंडन संस्कार

  • 15, 20, 25, 31 जनवरी 2025
  • 4, 10, 19, 22 फरवरी 2025
  • 14, 24 अप्रैल 2025
  • 1, 3, 4, 15, 24, 25, 28, 31 मई 2025
  • 7, 8 जून 2025 को भी शुभ मुहूर्त है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Dev Uthani Ekadashi
  • एकादशी तिथि
  • Dev Uthani Ekadashi worship method
  • देव उठनी एकादशी
  • देव उठनी एकादशी की पूजा विधि
  • बसंत पंचमी
  • शादी के शुभ मुहूर्त
  • dev uthani gyaras 2024
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर