प्रेमानंद महाराज के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरीं महिलाएं ?
Sourabh Bhatnagar | Updated:
thesootr
संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों की रात्रि पदयात्रा, जो हर रात श्रीराधाकेलि कुंज तक जाती है, विवादों में घिर गई है। इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए सड़कों पर नाचते-गाते हैं और पटाखे जलाते हैं।
संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा उनके भक्तों के लिए श्रद्धा का केंद्र है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। वृंदावन की एनआरआई कॉलोनी की महिलाओं ने इस पदयात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि रात में होने वाले भजन-कीर्तन, पटाखों की आवाज और भीड़ के कारण उनकी नींद में खलल पड़ता है। कॉलोनी में बीमार और बुजुर्ग लोग हैं, जिनके लिए यह शोर असहनीय हो गया है।
वहीं, आश्रम ने कहा है कि पदयात्रा के दौरान शोर मचाने वाले श्रद्धालु आश्रम से जुड़े नहीं हैं। आश्रम ने कई बार लाउडस्पीकर पर ध्वनि प्रदूषण रोकने की अपील की है।
यह खबर भी पढ़ें... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए प्रेमानंद महाराज
यह खबर भी पढ़ें... प्रेमानंद पुरी महाराज ने दी हिंदुओं को चेतावनी, क्यों कहा चार-चार बच्चे पैदा करो
महिलाओं का कहना है कि रात में भजन और पटाखों के शोर से उनकी नींद खराब हो जाती है। कॉलोनी में कई बीमार और बुजुर्ग लोग रहते हैं, जिन्हें इस शोर से दिक्कत होती है। कुछ महिलाएं स्कूल में पढ़ाती हैं और रात में पर्याप्त नींद न मिलने के कारण सुबह स्कूल जाने में परेशानी होती है।
यह खबर भी पढ़ें... महाकुंभ भगदड़ पर दिए बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, जानें अब क्या बोले
विरोध प्रदर्शन पर आश्रम ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि पदयात्रा के दौरान सड़कों पर जो लोग शोर-शराबा करते हैं, वे आश्रम से जुड़े हुए नहीं हैं। आश्रम के प्रवक्ता ने कहा, हमने कई बार लाउडस्पीकर और पटाखों के इस्तेमाल को रोकने के लिए अपील की है। आश्रम का उद्देश्य किसी को भी परेशान करना नहीं है। हम चाहते हैं कि पदयात्रा के दौरान शांति बनी रहे।
वहीं इस विरोध के बाद आश्रम ने प्रेमानंद महाराज की पद यात्रा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। इसको लेकर बयान भी जारी किया गया है।
वहीं, आश्रम ने कहा है कि पदयात्रा के दौरान शोर मचाने वाले श्रद्धालु आश्रम से जुड़े नहीं हैं। आश्रम ने कई बार लाउडस्पीकर पर ध्वनि प्रदूषण रोकने की अपील की है।
यह खबर भी पढ़ें... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए प्रेमानंद महाराज
पदयात्रा बनी विवाद का कारण
संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों की रात्रि पदयात्रा, जो हर रात श्रीराधाकेलि कुंज तक जाती है, विवादों में घिर गई है। इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए सड़कों पर नाचते-गाते हैं और पटाखे जलाते हैं। यह दृश्य रात में भी दिन जैसा लगता है। वृंदावन की एनआरआई कॉलोनी, जो इस पदयात्रा के रास्ते में पड़ती है। वहां के निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई है। कॉलोनी की महिलाओं ने तख्तियों के साथ सड़क पर उतरकर विरोध किया। उनकी तख्तियों पर लिखा था, कौन-सी भक्ति, कौन-सा दर्शन... ये तो है केवल शक्ति प्रदर्शन।
'नींद में खलल, बीमारों को परेशानी'
यह खबर भी पढ़ें... महाकुंभ भगदड़ पर दिए बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, जानें अब क्या बोले
आश्रम का बयान
विरोध के बाद पदयात्रा पर रोक
सूचना
आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।
श्री हित राधा केलि कुंज… pic.twitter.com/8NhzpYIf4K
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) February 6, 2025
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad