क्रेडिट कार्ड-एटीएम और यूपीआई से लेकर ईंधन तक, 1 मई से लागू हुए कई बड़े बदलाव
Amresh Kushwaha | Published:
may 2026 upi atm lpg sbi card new rules
1 मई 2026 से देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। अब ATM से पैसा निकालने पर ज्यादा चार्ज लगेगा। UPI के जरिए बड़े लेन-देन के लिए नया ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। कमर्शियल LPG की कीमतें भी बढ़ी हैं।
News In Short
- 1 मई 2026 से एटीएम निकासी पर शुल्क 21 से बढ़कर 23 रुपए हुआ।
- यूपीआई से बड़े लेनदेन पर अब अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन करना होगा।
- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब 1000 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हुआ।
- SBI क्रेडिट कार्ड के लेट पेमेंट चार्ज और वेवर नियम बदले हैं।
- एलपीजी डिलीवरी के लिए अब ओटीपी और ई-केवाईसी जरूरी होगी।
News In Detail
1 मई से बदले कई बड़े नियम
ATM निकासी अब 23 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन
यह नियम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू होगा। बैंकिंग नियमों के तहत अभी भी अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच बार और दूसरे बैंक के एटीएम से तीन बार मुफ्त निकासी मिलती रहेगी। वहीं, इससे ज्यादा निकासी करने पर हर बार दो रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
UPI पेमेंट में नया कदम
अब बड़ी रकम ट्रांसफर करते समय एक अतिरिक्त चरण से गुजरना होगा। यह कदम भले ही थोड़ा असुविधाजनक लगे, लेकिन इसका मकसद आपके पैसों को सुरक्षित रखना है। फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच यह बदलाव जरूरी माना जा रहा था।
कमर्शियल LPG करीब 1000 रुपए महंगी
शादियों के सीजन में यह बढ़ोतरी और भी मुश्किल साबित होगी क्योंकि कैटरिंग का खर्च बढ़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में रेहड़ी-पटरी पर खाना बनाने वाले छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम इस बार नहीं बढ़े हैं। दिल्ली में यह अभी 913 रुपए पर ही मिलेगा।
LPG डिलीवरी में OTP अनिवार्य
साथ ही हर सिलेंडर की निगरानी के लिए ट्रैकिंग सिस्टम भी बनाया जा रहा है। ग्राहक को डिलीवरी से पहले आधार से ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करानी होगी। यह कदम सब्सिडी के सही इस्तेमाल को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।
SBI कार्ड यूजर्स ध्यान दें
BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) SBI क्रेडिट कार्ड पर सालाना फीस की वापसी के लिए अब एक लाख रुपए सालाना खर्च करने होंगे, जो पहले 50,000 रुपए थे।
ATF के दाम इस बार नहीं बढ़े
यह हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है क्योंकि एयरलाइंस के कुल खर्च का करीब 60 फीसदी हिस्सा सिर्फ एटीएफ से आता है।
मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
ये खबर भी पढ़िए...
LPG की कीमतें बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा
MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: तीनों राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट
1 मई का राशिफल: सूर्य और शुक्र की नई चाल से बदलेगी इन राशियों की किस्मत
1 मई का इतिहास: भारत में कैसे शुरू हुआ लेबर डे का सफर, जानें International Labour Day की कहानी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari