Modi Cabinet : मंत्रालय मिलते ही शिवराज ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
Jitendra Shrivastava | Jun 10, 2024, 19:32 IST
Modi Cabinet 5 main charges repeat Shivraj Singh Agriculture Department the sootr
मोदी कैबिनेट में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के मंत्रालय उन्हीं को रिपीट किए गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश के विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं ग्रामीण विकास और मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला।
Modi Cabinet : मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार, 10 जून को लंबी बैठक के बाद शाम 6:30 बजे किया गया। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क मंत्री, और निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा।
मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय , वीरेंद्र कुमार खटीक को सामाजिक न्याय और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क मंत्री परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रालय मिलते ही शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक बुला ली।
शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। इससे पहले विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

विभागों का बंटवारा करने में लगा ज्यादा समय
शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। इससे पहले विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman