मोदी की रैली में रमेश बिधूड़ी का बयान, आतिशी ने अपना बाप बदल लिया

Raj Singh | Jan 06, 2025, 08:00 IST
Share
RAMESH
RAMESH

दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने रोहिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया।

दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विवादित बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। रोहिणी में रविवार को हुई परिवर्तन रैली में बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

बिधूड़ी का विवादित बयान

बिधूड़ी ने आतिशी पर उनके उपनाम बदलने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। पहले वह मार्लेना थीं, अब सिंह हो गई हैं।" इसके साथ ही, उन्होंने प्रियंका गांधी पर बयान देते हुए कहा कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे।

केजरीवाल ने बोला हमला

वहीं इस बयान पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर कहा कि भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस के पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया पर बिधूड़ी के बयान की निंदा की।

रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान- प्रियंका के गाल जैसी बनवा देंगे सड़कें

विवाद पर बिधूड़ी का जवाब

विवाद बढ़ने के बाद बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी लालू यादव की पुरानी टिप्पणियों के संदर्भ में की थी। बिधूड़ी ने कहा, "अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।"

कालकाजी से बिधूड़ी को टिकट

भाजपा ने कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा है। भाजपा की पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें से कई प्रत्याशी पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

दिल्ली की रैली में बोले PM मोदी-देशवासियों को घर मिले, यह मेरा सपना है

राजनीतिक विवाद का असर

इस विवाद के बाद चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बिधूड़ी के बयान को लेकर जनता और विपक्षी दलों में आक्रोश देखा जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • बीजेपी
  • रमेश बिधूड़ी
  • दिल्ली
  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी
  • आतिशी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • कालकाजी विधानसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि