PM मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर मांगी माफी, बोले-देश महिलाओं का हक छीनने वालों को माफ नहीं करेगा

Sanjay Dhiman | Apr 18, 2026, 20:30 IST
Share
modi-speech-women-reservation-bill-reaction
Photograph: (the sootr)

प्रधानमंत्री मोदी ने रात 8:30 बजे देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक देख रहा कि भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक देख रहा कि भारत की नारी शक्ति की उड़ान को विपक्ष ने रोक दिया है।

पीएम ने कहा कि यह बिल किसी से कुछ छीनने का बिल नहीं था। महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया।

नारी शक्ति का आशीर्वाद मेरे साथ,सकंल्प अटूट

पीएम मोदी ने नारी शक्ति बिल पास नहीं होने पर कहा कि मैं काफी दुखी हुं। मेरा संकल्प है कि मैं यह बिल लाकर रहुंगा। बीजेपी और एनडीए का सकंल्प पक्का है अडिग है। हम हर रुकावट को हटाकर रहेंगे। हमारा सकंल्प और हौंसला अटूट है। हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा। सकंल्प पूरा करके ही रहेंगे।

42966f33-f5d
42966f33-f5d


हमने साफ नीयत से प्रयास किया

पीएम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने साफ नीयत से इस बिल को पास कराने के प्रयास किए। कांग्रेस, टीएमसी सपा जैसे दलों ने भ्रुण हत्या की। नारी वंदन योजना समय की मांग थी।

कांग्रेस परजीवी की तरह क्षेत्रीय दलों पर सवार

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह परजीवी की तरह क्षेत्रीय दलों पर सवार है। इन दलों का उपयोग निजी स्वार्थ के लिए हो रहा है। कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार झूठ बोल रहे है। कांग्रेस बांटों और राज करो की नीति पर काम कर रही है। इसने परिसीमन पर भी झूठ फैलाया है। परिवार वादी लोगों में महिला आरक्षण से असुरक्षा की भावना घर कर गई थी।

महिला आरक्षण बिल: क्यों नहीं पास हो पाया?

शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका। यह बिल महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था, साथ ही लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने का भी प्रावधान था। हालांकि, बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, लेकिन इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।

यह खबरें भी पढ़ें...

पीएम मोदी की पचपदरा सभा: 100 लाउडस्पीकर, तीन विशाल डोम, डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था

पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन : 6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में, जानें क्या है खासियत

PM मोदी बोले- परिसीमन से किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, नारी शक्ति का हक छीनने वालों को माफी नहीं

दोहरी नागरिकता विवाद: राहुल गांधी FIR मामले में हाईकोर्ट जज ने खुद बदला अपना आदेश

Tags:
  • कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • महिला आरक्षण बिल
  • देश के नाम संबोधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा