मोमोज खिलाने के बदले तीन युवकों ने बच्चे से ऐंठे 85 लाख के जेवर

Anjali Dwivedi | Feb 02, 2026, 17:26 IST
Share
momo-shopkeeper-trapped-minor-stole-85-lakh-jewellery
momo-shopkeeper-trapped-minor-stole-85-lakh-jewellery

देवरिया के रामपुर कारखाना में तीन युवकों ने मोमोज खिलाने का लालच देकर एक बच्चे से 85 लाख रुपए की ज्वेलरी ले ली। यह घटना भगवानपुर तिवारी गांव में हुई।

Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे ने मोमोज के लालच में अपने घर से 85 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर मोमोज दुकानदारों को दे दिए। यह घटना परिवार के लिए बड़ा सदमा बन गई है।

क्या है पूरा मामला?

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मोमोज खिलाने के नाम पर तीन युवकों ने एक लड़के से धीरे-धीरे लाखों के जेवर ले लिए। यह घटना भगवानपुर तिवारी गांव में हुई। पीड़ित परिवार के मुताबिक, विमलेश मिश्रा, जो वाराणसी में मंदिर के पुजारी हैं।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा देवरिया में कक्षा सातवीं में पढ़ाई करता है। परिवार का आरोप है कि डुमरी चौराहे पर एक मोमोज की दुकान चलाने वाले युवकों ने बच्चे को मोमोज खाने की लालच दिया। फिर उससे धीरे-धीरे घर के जेवर ऐंठ लिया। बच्चे को मोमोज खाने का शौक था, जिसका फायदा दुकानदारों ने उठाया।

85 लाख की ज्वेलरी गई दुकानदारों के पास

परिवार के मुताबिक बच्चे ने घर की अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चुराए और दुकानदारों को दे दिए। पिता का कहना है कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 86 लाख रुपए थी। ये जेवर उनकी बहन और उनके खुद के थे, जिन्हें घर की अलमारी में सुरक्षित रखा गया था।

खुलासा हुआ, जब गहने गायब पाए गए

घटना का खुलासा तब हुआ जब रविवार को उनकी बहन ने अपने गहने मांगे। अलमारी खोलने पर देखा कि जेवरात गायब थे। यह देखकर परिवार चौंक गया। बच्चे से पूछताछ के बाद उसने बताया कि उसने मोमोज खिलाने के बदले दुकानदारों को गहने दे दिए थे।

परिवार ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

पिता ने रामपुर कारखाना थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम के जेवर चोरी होने से परिवार गहरे सदमे में है और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 85-86 लाख बताई जा रही है। बच्चे से भी पूछताछ की गई है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के पास दूसरी बार खिताब जीतने का मौका

कैसे हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश? यूरोपीय एजेंसी की रिपोर्ट में खुलासा!

केंद्रीय बजट 2026 : खरगे बोले- सरकार के पास न तो नीति, न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति

बजट 2026 : पीएम मोदी बोले-युवा शक्ति का बजट, राहुल ने बताया निराशाजनक

Tags:
  • Uttar Pradesh
  • उत्तर प्रदेश
  • ज्वेलरी
  • जेवर
  • दुकानदारों
  • मोमोज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा