मानसून की सुस्त चाल: यूपी-दिल्ली में कब होगी झमाझम बारिश? क्या कहता है IMD

Sanjay Dhiman | Jun 17, 2026, 17:45 IST
Share
monsoon-2025-slow-up-delhi-arrival-date
Photograph: (the sootr)

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस के बीच मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसूनी हवाएं कमजोर होने से दिल्ली-यूपी में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। हालांकि 23 जून से मौसम का सिस्टम दोबारा मजबूत होने की उम्मीद है।

मानसून अगले 7 दिनों तक धीमा रहेगा और 23 जून के बाद तेज होगा। दिल्ली-एनसीआर में इसके 29-30 जून तक पहुंचने का अनुमान है। अभी उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। इस साल मानसून केरल में 4 जून को आया था, जो सामान्य से 3 दिन देर से था।

मानसून क्यों रुक गया है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार थम गई है। मानसून को आगे बढ़ने के लिए जो मौसमी परिस्थितियां चाहिए, वे अभी कमजोर हैं। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी यही हाल है। मुंबई में मानसून की सामान्य तारीख 11 जून होती है, लेकिन इस बार देरी हुई है।

23 जून के बाद बदलेगी तस्वीर

मौसम मॉडल बता रहे हैं कि 23 जून के आसपास हालात बेहतर होंगे। तब तक मानसून की झमाझम बारिश की जगह पश्चिमी विक्षोभ और आंधी-तूफान से बौछारें पड़ती रहेंगी। अगले एक हफ्ते तक यही दौर चलता रहेगा। बड़े पैमाने पर मानसूनी बारिश के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

इन राज्यों में कब-कब बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। 17 से 19 जून के बीच दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 20 और 21 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 19 से 21 जून तक बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में 16 से 19 जून और हिमाचल प्रदेश में 18-19 जून को आंधी-बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर में 15-16 जून को बरसात हो चुकी है।

08500ee2-e4c
08500ee2-e4c


लू का खतरा अभी टला नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सावधान किया है कि कुछ इलाकों में गर्म हवाएं यानी लू अभी भी परेशान कर सकती है। छत्तीसगढ़ में 17 जून तक, तेलंगाना में 18 जून तक और विदर्भ में 19 जून तक कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मानसून और मौसम का ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश के लिहाज से राहत की खबर यह है कि मानसून सूबे के कई हिस्सों में अपनी दस्तक दे चुका है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला थोड़ा थम सा गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में बड़े पैमाने पर बारिश कराने वाले मौसमी सिस्टम थोड़े कमजोर बने हुए हैं।

इसके बावजूद, राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर देखने को मिल सकता है, जिससे कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। आगामी 23 जून से मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ेंगी, जिसके बाद पूरे एमपी में झमाझम बारिश का दौर दोबारा शुरू हो जाएगा।

मानसून आगे बढ़ रहा है, लेकिन धीरे-धीरे

मानसून पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के बचे हिस्सों, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ चुका है। पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अगले 6-7 दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली वालों को कब मिलेगी राहत?

दिल्ली एनसीआर में मानसून आमतौर पर 29-30 जून को दस्तक देता है। इस बार भी यही तारीख संभावित है। हालांकि अगर मौसमी हालात अनुकूल रहे तो मानसून जल्दी भी आ सकता है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की फुल्की बारिश और उमस का माहौल बना रहेगा।

FAQ

  1. मॉनसून दिल्ली में कब तक पहुंचेगा?
    दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून सामान्यतः 29-30 जून को आता है। इस साल भी यही अनुमान है। मौसमी हालात अनुकूल रहे तो यह तारीख थोड़ी आगे-पीछे हो सकती है। प्र. मॉनसून की रफ्तार क्यों धीमी हो गई है?
  2. मॉनसून की रफ्तार क्यों धीमी हो गई है?
    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मॉनसून को आगे बढ़ने के लिए जरूरी मौसमी परिस्थितियां अभी कमजोर हैं। यह स्थिति अगले करीब 7 दिनों तक बनी रह सकती है। 23 जून के बाद हालात बेहतर होने की उम्मीद है।
  3. अभी उत्तर भारत में जो बारिश हो रही है, वह मॉनसून है?
    नहीं, अभी उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बेमौसम बारिश हो रही है। यह मॉनसूनी बारिश नहीं है। असली मॉनसून जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई की शुरुआत में आने की संभावना है।
यह खबरें भी पढ़ें...

MP, CG और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, आंधी-बारिश से थमा गर्मी का सितम

मानसून 2026 : केरल में 25 मई तक पहुंचने के संकेत, जानें पूरा अपडेट

ज्योतिषियों का दावा: अगले तीन माह में देश में अच्छी बारिश और बदलाव के योग

ACB का बड़ा एक्शन : सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tags:
  • मॉनसून
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग
  • झमाझम बारिश
  • दिल्ली एनसीआर
  • पश्चिमी विक्षोभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग