रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आएंगे भारत, तारीख पर हो रहा मंथन

Sandeep Kumar | Published:
Share
LIVE UPDATE
LIVE UPDATE

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले है। जिसको लेकर क्रेमलिन ने बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तारीखों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले है। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तारीखों का जल्द एलान किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने जुलाई में मॉस्को में पुतिन के साथ हुए वार्ता के दौरान उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था।

NCR में 12वीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली NCR में 12वीं तक से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर के राज्यों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

मणिपुर में NPP ने समर्थन वापस लिया

नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में सरकार राज्य की मौजूदा स्थिति से निपटने में फेल रही हैं। इस लिए तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मणिपुर की मौजूदा स्थिति को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र में लिखा कि वह राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है और राज्य में लोग बड़ी पीड़ा से गुजर रहे हैं।

पर्यटन मंत्री कैलाश गहलोत का AAP से इस्तीफा

बीजेपी से दो बार विधायक रहे अनिल झा ने थामा AAP (आम आदमी पार्टी ) का दामन थाम लिया है। AAP का दामन थामने वाले अनिल झा ने कहा, पूर्वांचल के लिए दिल्ली में रविवार को दो बड़े सियासी घटनाक्रम देखने को मिले। पहले दिल्ली में पर्यटन मंत्री कैलाश गहलोत ने आप से इस्तीफा दे दिया और केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद बीजेपी नेता और किराड़ी से दो बार विधायक रहे अनिल झा ने आप का दामन थाम लिया। केजरीवाल ने अनिल झा को पूर्वांचल का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष का इस्तीफा

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा दिया है। पंजाब की राजनीति में बादल के इस्तीफे को बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है। बादल ने अपना इस्तीफा पार्टी की वर्किंग कमेटी को सौंपा है। पार्टी के नेताओं के अनुसार अब दलजीत चीमा की देखरेख में पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। दो दिन पहले सुखबीर सिंह बादल अकाल तख्त में कुर्सी टूटने के कारण गिर गए थे। इसके बाद उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।सुखबीर सिंह बादल 2008 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे। वह 16 साल दो महीने तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष उनके पिता प्रकाश सिंह बादल थे। वह 12 साल तक इस पर रहे थे।

गुजरात के महेसाणा में भूकंप के झटके

रात 10.22 मिनट पर गुजरात के महेसाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भूकंप के झटके गुजरात के कच्छ जिले में महसूस किए गए हैं।

जोहान्सबर्ग में भारत-दक्षिण अफ्रीका का आखिरी टी20 मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा और आखिरी मैच आज जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। वांडरर्स स्टेडियम में मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा, टॉस रात 8 बजे होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने यहां 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें केवल एक गंवाया हारा है। उसे यह इकलौती हार 2018 में में मिली थी। भारत 4 टी-20 की सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने पहला मैच 61 रन और तीसरा मैच 11 रन से जीता था। दूसरा टी-20 साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत आगे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 30 टी-20 खेले गए। 17 में भारत और 12 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा। दोनों के बीच इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी हुआ था, जिसमें भारत को जीत मिली थी।

पुरानी खबरें

प्रयागराज में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प

प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने छात्रों के प्रदर्शन का गुरुवार को चौथा दिन है। गुरुवार सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में धरना दे रहे छात्रों को जबरन उठाने पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही छात्र-एक दूसरे पर लेट गए। छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। गालियां भी दीं। पुलिस की इस हरकत से छात्र भड़क गए। करीब एक घंटे के अंदर 10 हजार से ज्यादा छात्र आयोग के नजदीक पहुंच गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके आयोग के रास्ते को सील कर दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप एक्टिव मोड पर

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय हाइपर एक्टिव मोड में हैं। उन्होंने अहम पदों पर टीम के कई सदस्यों की नियुक्तियां कर दी हैं। उन्होंने शपथ से पहले ही छंटनी की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबर है कि रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास जंग के बीच ट्रंप की ट्रांजिशन टीम ने ऐसे सैन्य अधिकारियों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें बर्खास्त किया जाना है। बर्खास्त किए जाने वाले सैन्य अधिकारियों में दो ज्वॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ भी हैं। कहा जा रहा है कि बर्खास्तगी की यह योजना फिलहाल शुरुआती चरण में है। सूत्रों का कहना है कि ट्रंप ने चुनाव कैंपेन के दौरान कहा था कि वह 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की रवानगी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करेंगे

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम भारतीय टीम के लिए अनलकी रहा है। यहां भारतीय टीम ने एक ही टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है। यह मुकाबला दिसंबर 2018 को खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में अच्छी बात यह रही थी कि बतौर कप्तान विराट कोहली ने 123 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके बावजूद टीम को हार मिली थी। जबकि गेंदबाजी में पेसर जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे। पिछली बार हुए उस मैच के 4 प्लेयर इस बार फिर मैदान में उतर सकते हैं। यह कोहली और बुमराह के अलावा केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। मगर इस बार भारतीय टीम कोहली और बुमराह के भरोसे ज्यादा रहेंगे, क्योंकि पिछले मुकाबले में दोनों ने धांसू प्रदर्शन किया था।

दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान हुआ। वहीं, बिना बताए गायब रहने पर गुमला के पुलिस ऑब्जर्बर किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है। इस बार रांची जिले के तमाड़ के आरहंगा में आजादी के बाद पहली बार पोलिंग बूथ बना है। वहां लोग पहली बार भयमुक्त होकर वोट कर रहे हैं। पहले ये इलाका नक्सली प्रभावित था। इस कारण इसको प्रशासन रिलोकेट कर देता था। नक्सलियों के डर से लोग दूर जाकर वोट देने नहीं जाते थे। यदाकदा कुछ लोग चोरी छिपे वोट डालते थे।

सुबह सात बजे से वोटिंग जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गए है। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट है। प्रदेश में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। NDA और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही देश भर में 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी है। वहीं उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार, केरल और उत्तराखंड की एक-एक सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ की सीटों के लिए उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

झारखंड में इन दिग्गजों की किस्मत

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डॉ. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

वायनाड से प्रियंका गांधी मैदान पर

पहले चरण में केवल वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव है। वायनाड सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। अब यहां उपचुनाव में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस महासचिव का सामना भाकपा के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • प्रियंका गांधी
  • झारखंड
  • Prayagraj
  • जोहान्सबर्ग न्यूज
  • विधानसभा उपचुनाव
  • उपचुनाव
  • वायनाड उपचुनाव
  • देश दुनिया न्यूज
  • झारखंड विधानसभा चुनाव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर