संजय राउत बोले बालासाहेब ठाकरे ने इमरजेंसी का खुलकर किया समर्थन
Ravi Singh | Jul 07, 2024, 21:06 IST
Emergency Bala Saheb Thackeray
शिवसेना सांसद संजय राउत ने इमरजेंसी पर बयान दिया है। राउत ने बीजेपी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उसने बालासाहेब का समर्थन किया था और इमरजेंसी का विरोध किया था।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने इमरजेंसी पर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी लगाई थी तो बालासाहेब ने आपातकाल का खुलकर समर्थन किया था। संजय राउत ने बीजेपी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उसने बालासाहेब का समर्थन किया था और इमरजेंसी का विरोध किया था।
संजय राउत का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट मांग रहे हैं। संजय राउत ने सेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित अपने साप्ताहिक कॉलम रोकटोक में लिखा कि जबकि पीएम मोदी और शाह आपातकाल के खिलाफ हैं, बालासाहेब ठाकरे उस आपातकाल के समर्थन कर रहे थे। इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाने का साहस दिखाया था। उस समय शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे ने इसके लिए खुला समर्थन किया था।
आपातकाल लगाने को उचित ठहराते हुए संजय राउत ने कहा कि बीजेपी आपातकाल का मुद्दा उठा रही है जो 50 साल पहले लगाया गया था। वह आपातकाल को भूल नहीं पा रही है जिससे उसकी कमजोर मानसिकता का पता चलता है। 25 जून 1975 को सशस्त्र बलों से विद्रोह करने की अपील की गई। यह देश में अशांति पैदा करने के प्रयास की शुरुआत थी। विपक्षी नेता खुलेआम पुलिस को सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए उकसा रहे थे। वे देश के खिलाफ विद्रोह भड़का रहे थे। हमारे शत्रु देशों द्वारा स्थिति का लाभ उठाने की संभावना थी और इसीलिए इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था।
ये खबर भी पढ़ें...
अनोखी बकराशाला : राजा की तरह हो रही मौज, संगमरमर में बैठते हैं बकरे
पिछले हफ्ते संजय राउत ने कहा था कि सांसदों ने निडर होकर पीएम मोदी से कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उनके विरोधियों को आतंकित करने के लिए उनके मजबूत हथियार हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों ने कहा कि अगर ईडी और सीबीआई नहीं होती तो पीएम एक संगठन के डरे हुए प्रमुख ही बन जाते।
ये खबर भी पढ़ें...
कौन है मनु पांडे, जिसके खिलाफ पुलिस दाखिल कर सकती है चार्जशीट
साथ ही संजय राउत का कहना है कि जब पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा संसद में बोलने के लिए खड़ी हुईं तो प्रधानमंत्री खुद सदन से बाहर चले गए। मोइत्रा ने प्रधानमंत्री को बताना चाहा कि उन्होंने उनके लोकसभा क्षेत्र में दो रैलियां कीं, फिर भी वह जीत गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को उनका भाषण सुनना चाहिए। लेकिन पीएम में उनका भाषण सुनने की हिम्मत नहीं थी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बीजेपी पर साधा निशाना
आपातकाल को सही बताया
ये खबर भी पढ़ें...
अनोखी बकराशाला : राजा की तरह हो रही मौज, संगमरमर में बैठते हैं बकरे
विरोधियों को आतंकित कर रहो
ये खबर भी पढ़ें...
कौन है मनु पांडे, जिसके खिलाफ पुलिस दाखिल कर सकती है चार्जशीट
महुआ मोइत्रा को सांसद से बाहर किया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari