एक साथ दो प्लेन की लैंडिंग और टेक ऑफ , बाल-बाल बचे 300 यात्री

मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ सेकंड के अंतर से एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ही समय पर दो विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ हो गया। इन विमानों में करीब 300 यात्री सवार थे।

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
New Update
मुंबई एयरपोर्ट टेक ऑफ और लैंडिंग
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( chhatrapati shivaji maharaj international airport mumbai ) पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर एक ही समय पर रनवे पर दो प्लेन्स का टेकऑफ और लैंडिंग होने का वीडियो सामने आया है ( two planes on same runway )। इनमें कुछ सेकंड का फर्क हो जाता, तो दोनों विमान आपस में टकरा सकते थे। 

एक ही रनवे पर टेक ऑफ और लैंडिंग 

मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट 657 टेक ऑफ कर रही थी। इस फ्लाइट ने रनवे से उड़ान भरी भी नहीं थी कि पीछे से इंडिगो का एक विमान लैंड होने लगा। 

इंडिगो के अनुसार उनके विमान को एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने लैंडिंग की अनुमति दी थी। दोनों विमानों का साथ में टेक ऑफ और लैंडिंग का वीडियो सामने आया है। देखने में यह किसी एयर स्टंट के समान लग रहा है। 

ये खबर भी पढ़िए...

सस्ता मिलेगा प्लेन टिकट, अगर अपनाएंगे ये खास टिप्स

300 यात्रियों की जान दांव पर 

एयर इंडिया और इंडिगो के जो विमान साथ में एक ही रनवे पर टेक ऑफ और लैंडिंग कर गए, उनमें करीब 300 यात्री सवार थे। अगर इन विमानों के उड़ान भरने या लैंड करने में कुछ सेकेंड्स की भी देरी हो जाती तो इन यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती। 

ये खबर भी पढ़िए...

तेजस फाइटर प्लेन क्रैश, प्रधानमंत्री मोदी भी भर चुके हैं इसमें उड़ान

एटीसी अफसर को ड्यूटी से हटाया

मुंबई एयरपोर्ट पर हुए लापरवाही के चलते एटीसी अफसर को ड्यूटी से हटा दिया गया है। डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। 

एयर इंडिया की फ्लाइट जिसने मुंबई एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था वह तिरुवनंतपुरम जा रही थी। दूसरी ओर इंडिगो का विमान इंदौर से उड़ान भरकर पहुंचा था। 

ये खबर भी पढ़िए...

35 मिनट आसमान में अटकी रहीं 160 यात्रियों की सांसें, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन का इंजन फेल, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई एयरपोर्ट रनवे पर टेक ऑफ और लैंडिंग chhatrapati shivaji maharaj international airport mumbai रनवे पर दो प्लेन्स का टेकऑफ और लैंडिंग two planes on same runway