WPL 2025: मुंबई इंडियंस फिर बनी चैंपियन, दिल्ली को लगातार तीसरी साल मिली हार

Sandeep Kumar | Mar 16, 2025, 24:00 IST
Share
mumbai-indians-wpl-2025
mumbai-indians-wpl-2025

मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 का खिताब जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रनों से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का खिताब जीतकर एक बार फिर अपने शानदार खेल का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले, उसने WPL 2023 का पहला सीजन भी जीता था।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 149 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों पर 66 रन बनाकर अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर दिया। उनके शानदार खेल में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में जेस जोनासेन, मारिजाने कैप और नल्लापुरेड्डी चरानी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता मिली।

ये खबर भी पढ़िए...विराट कोहली : संन्यास के बाद आखिर क्या है फ्यूचर प्लान? खुद किया खुलासा

दिल्ली कैपिटल्स तीसरा फाइनल हारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह हार लगातार तीसरी बार फाइनल में मिली है। हालांकि, दिल्ली ने 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस को दोनों बार हराया था, लेकिन फाइनल मुकाबले में वह मुंबई के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकी। द‍िलचस्प बात यह है कि 2023 और 2024 के बाद 2025 में भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फ‍िर फाइनल में पहुंची। यानी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स ने तीनों सीजन में अंकतालिका में टॉप पोजीशन हास‍िल की। लेकिन हर बाग उसे हार का सामना करना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के इस अस्पताल में लापरवाही, डॉक्टर ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया इलाज

मुंबई और दिल्ली के बीच जंग जारी

WPL 2025 में दिल्ली ने मुंबई को दो बार हराया, जबकि पिछले सीजन में मुंबई ने दिल्ली को 2023 के फाइनल में सात विकेट से हराया था। इन दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मैच का इंतजार रहता है। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ सात मैचों में से चार जीतने का रिकॉर्ड कायम रखा है, लेकिन फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

ये खबर भी पढ़िए...मऊगंज में आदिवासियों का पुलिस पर हमला, ASI की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, एमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।

दिल्ली कैप‍िटल्स की प्लेइंग-11: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरानी।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश सरकार फिर लेगी 6 हजार करोड़ का कर्ज, 15 दिन में तीसरी बार उठाया लोन





Tags:
  • Sports News
  • खेल न्यूज
  • मुंबई इंडियंस
  • महिला प्रीमियर लीग
  • डब्लूपीएल
  • विमेंस प्रीमियर लीग WPL
  • sports news hindi
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा