प्याज ने रुलाया, तेल ने बढ़ाया खर्च, चीनी-टमाटर के भाव भी पहुंचे आसमान पर
Aman Vaishnav | Sept 03, 2026, 14:45 IST
राशन की चीजों के बढ़े दाम
बारिश और मांग बढ़ने से सरसों तेल, प्याज, चीनी और टमाटर की कीमतें बढ़ गई हैं। सोयाबीन और मूंगफली तेल की जगह सरसों तेल की मांग 30% तक बढ़ गई है। इससे इसका खुदरा भाव 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- बारिश के सीजन और सप्लाई कम होने से रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही हैं।
- सरसों तेल, प्याज और चीनी के दामतेजी से बढ़े हैं।
- कारोबारियों के मुताबिक नई फसल आने में अभी कई महीने बाकी हैं।
- इससे आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं।
- हालांकि टमाटर और नींबू को छोड़कर बाकी सब्जियां अभी आम बजट में हैं।
सरसों तेल हुआ महंगा
मंडियों में नई सरसों की आवक अभी शुरू नहीं हुई है। मांग ज्यादा है लेकिन सप्लाई कम है। इस असंतुलन के चलते दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं।
प्रशासनिक रिपोर्ट में सरसों तेल का भाव 181 रुपए प्रति किलो दर्ज है। वहीं थोक बाजार में यह 168 से 170 रुपए किलो बिक रहा है। कारोबारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में भाव 10 रुपए और बढ़ सकते हैं। इससे खुदरा बाजार में कीमत 200 रुपए किलो तक पहुंच सकती है।
mustard-oil-onion-sugar-price-hike-inflation
प्याज के दाम लगभग दोगुने
सब्जी विक्रेता कप्तान सिंह के मुताबिक बारिश के कारण मंडियों में प्याज की आवक बहुत कम हो गई है। मांग पहले जैसी ही बनी हुई है। इसी वजह से दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
राहत की उम्मीद नवंबर के बाद ही है। तभी नई प्याज की आवक मंडियों में शुरू होगी। इसके अलावा बाजार में इन दिनों नींबू के दाम भी चढ़े हुए हैं।
mustard-oil-onion-sugar-price-hike-inflation
सरकारी रिपोर्ट और बाजार भाव में अंतर
जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन जारी होने वाली 23 घरेलू वस्तुओं की रिपोर्ट और असली बाजार दरों में यह अंतर लगातार देखने को मिल रहा है।
इसकी वजह यह बताई जा रही है कि रिपोर्ट अलग-अलग बाजारों का औसत भाव निकालकर तैयार की जाती है। इससे असली खुदरा कीमत का सही अंदाजा नहीं मिल पाता।
mustard-oil-onion-sugar-price-hike-inflation
शक्कर के दाम भी बढ़े
दाल बाजार के थोक कारोबारी मनीष बांदिल बताते हैं कि थोक बाजार में चीनी 53 से 54 रुपए किलो के आसपास बिक रही है। फुटकर विक्रेता दारा सिंह के अनुसार खुदरा दुकानों पर यह 60 से 65 रुपए किलो में बिक रही है।
शक्कर की कीमतों पर सरकार पूरी तरह नजर रखे हुए है। इसलिए आगे बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम है। उम्मीद है कि दिवाली तक दाम इसी स्तर पर बने रहेंगे।
mustard-oil-onion-sugar-price-hike-inflation
आम उपभोक्ता पर असर
राहत की बात यह है कि टमाटर और नींबू को छोड़कर बाकी हरी सब्जियां अभी सामान्य दामों पर मिल रही हैं। ऐसे में सब्जियों के जरिए बजट संतुलित किया जा सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
राशन की 99% चीजों के बढ़े दाम, दाल,तेल, चीनी और दूध सब महंगा
अदरक, लहसुन और प्याज के दाम बेलगाम, जुलाई में 4.45% पहुंची खुदरा महंगाई
2027 तक महंगी होंगी खाने-पीने की चीजें, सुपर अल नीनो की दोहरी मार बनेगी वजह
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore