राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का बदला नाम, प्रियंका गांधी ने जताई अपत्ति, जानें क्या होगा नया नाम ?

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T162059.987
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T162059.987

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉल दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया है। दरबार हॉल वह जगह है, जहां राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं ।आइए जानते है महामाहिम ने अब इन हॉल का नाम क्या रखा है...



नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम अशोक मंडप होगा। दरबार हॉल वह जगह है, जहां राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जबकि अशोक हॉल मूल रूप से एक बॉलरूम था। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दरबार जिसका तात्पर्य भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है, भारत के गणतंत्र बनने के बाद प्रासंगिकता खो चुका है। बयान में कहा गया, गणतंत्र की अवधारणा प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में गहराई से शामिल है, इसलिए इस 'गणतंत्र मंडप' इस जगह का एक सही नाम है।

दो साल पूरे होने पर राष्ट्रपति मुर्मू का फैसला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के करीब दो साल बाद राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का नाम बदला है। राष्ट्रपति भवन में 340 कमरे हैं। इनके अलावा कई विशाल हॉल हैं, इनमें दरबार हॉल भी है। इसी हॉल में सभी सरकारी आयोजन होते हैं। वहीं अशोक हॉल जिसमें औपचारिक बैठकें होती हैं। राष्ट्रपति, विदेशी राजदूतों के लेटर स्वीकार करती हैं। अब दोनों ही हॉल को क्रमशः गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप के नाम से जाना जाएगा।

प्रियंका गांधी का पलटवार

दरबार हॉल का नाम बदले जाने के बाद कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर पटलवार किया है। उन्होंने कहा, दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन 'शहंशाह' की अवधारणा है।

नाम बदलने पर सरकार ने दलीलें

अशोक हॉल का नाम बदलने के फैसले पर सरकार ने कहा कि अशोक मंडप नाम भाषा में एकरूपता लाता है और अंग्रेजीकरण के निशान मिटाता है और इसके साथ ही अशोक शब्द से जुड़े मूल मूल्यों को भी बरकरार रखता है। इसके अलावा बयान में कहा गया है, अशोक शब्द का अर्थ है- वह व्यक्ति जो सभी कष्टों से मुक्त हो या किसी भी दुख से ना जुड़ा हो। इसके साथ ही, अशोक' का मतलब सम्राट अशोक से है, जो एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक हैं। भारत गणराज्य का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ में अशोक का सिंह शीर्ष है। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है, जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr




Tags:
  • Mughal Garden of Rashtrapati Bhavan
  • राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन
  • राष्ट्रपति भवन
  • Rashtrapati Bhavan
  • दरबार हॉल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर