प्रेमिका ने प्रेमी के शव के साथ की शादी, झकझोर देगी ये अनोखी प्रेम कहानी

Sandeep Kumar | Nov 30, 2025, 23:55 IST
Share
nanded-girlfriend-marries-boyfriend-corpse
nanded-girlfriend-marries-boyfriend-corpse

महाराष्ट्र के नांदेड में प्रेम संबंधों के चलते युवक सक्षम ताटे की हत्या हुई। लड़की के परिवार ने उसे बेरहमी से मार डाला था। हत्या के बाद लड़की ने प्रेमी के मृत शरीर से सिंदूर लगाया और उससे शादी की। पुलिस ने इस मर्डर केस में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Nanded. महाराष्ट्र के नांदेड में प्रेम संबंधों के चलते युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के परिवार ने युवक की बेरहमी से हत्या की। लड़की ने युवक के मृत शरीर से ही शादी की। उसने प्रेमी के हाथों से माथे पर सिंदूर लगाया।

लड़की ने लड़के के घर में ही बहू बनकर रहने की कसम खाई है। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है। प्रेमिका ने हत्यारों के लिए मौत की सजा मांगी है। उसने कहा, उसकी मौत के बाद भी हमारा प्यार जीत गया। प्रेमिका ने कहा, मैंने शादी की क्योंकि उसका प्यार जिंदा है।

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गजानन बालाजीराव मामीलवाड़, साहिल मामीलवाड़, हिमेश मामीलवाड़, जयश्री मदनसिंह ठाकुर, सोमेश लाखे और वेदांत कुंदेकर शामिल हैं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



हत्या के लिए माता-पिता, भाई जिम्मेदार

पुलिस के अनुसार, नांदेड में सक्षम ताटे की हत्या हुई। सक्षम का एक लड़की से प्रेम संबंध था। मृतक के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। प्रेमिका ने कहा कि हत्या के लिए उसके माता-पिता और भाई जिम्मेदार हैं। लड़की का कहना है कि यह हत्या जातिगत कारणों से हुई। लड़की के परिवार को सक्षम से उसका रिश्ता मंजूर नहीं था। सक्षम लड़की के भाई का दोस्त था।

ये भी पढ़ें...खोए हुए मोबाइल को ढूंढने में कारगर साबित होगा संचार साथी ऐप, जानें अब तक कितने मिले

ऐसे हुई सक्षम की हत्या

नांदेड के सक्षम ताटे (22 वर्ष) और आंचल मामीलवाड़ (20 वर्ष) तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सक्षम की दूसरी जाति के कारण आंचल के घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था। आंचल के परिवार वाले उस पर सक्षम से अलग होने का दबाव बना रहे थे।

आंचल और सक्षम कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रहे थे। जब आंचल के पिता गजानन मामीलवाड़ और भाइयों को यह पता चला, तो उन्होंने सक्षम को मिलने बुलाया। उन्होंने सक्षम को पीटने के बाद उसके सीने में गोली मारी। आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर भी मारा।

ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से, 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

ये भी पढ़ें...पारिवारिक विवाद में ASI ने किया पत्नी और साली का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें...फिर पलटी भजन सरकार : बाबरी विध्वंस दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाने का आदेश रद्द, विपक्ष ने खोला मोर्चा

लड़की का भाई गैंगस्टर

क्राइम न्यूज: डीएसपी प्रशांत शिंदे के अनुसार, यह मामला बेहद संवेदनशील है। पुलिस इस मामले की जांच हर तथ्य को ध्यान में रखते हुए कर रही है। लड़की का कहना है कि वह सक्षम से अब भी प्यार करती है। लड़की ने कहा कि वह सक्षम के घर पर ही रहेगी। सक्षम और लड़की की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

सक्षम के खिलाफ कई मामले पुलिस में दर्ज थे। हत्या के आरोपी लड़की का भाई गैंगस्टर है। पुलिस अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। नांदेड की ऑनर किलिंग ने एक प्रेम कहानी का अंत कर दिया। अब बचा है तो केवल दर्द, तड़प और पश्चाताप।





Tags:
  • महाराष्ट्र
  • ऑनर किलिंग
  • क्राइम न्यूज
  • पारिवारिक विवाद
  • प्रेम संबंध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा