आर्टेमिस II मिशन ने तोड़ा 56 साल पुराना रिकॉर्ड, पृथ्वी से सबसे दूर पहुंचा इंसान
Aman Vaishnav | Apr 07, 2026, 09:18 IST
nasa artemis 2 mission moon distance record reiner gamma
नासा के आर्टेमिस II मिशन ने अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मिशन के दौरान उन्होंने चांद के उस हिस्से को देखा जो हमेशा छिपा रहता है।
अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में आज एक अनोखा चैप्टर लिखा जा चुका है। नासा के आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के पास जाकर अपना सात घंटे का सफर शुरू कर दिया है। इससे पहले क्रू को लगभग 40 मिनट तक ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा यानी इस दौरान पृथ्वी से उनका संपर्क टूट गया था।
इस समय वे चांद के उस हिस्से को देख रहे थे जिसे पहले कभी कोई इंसान नहीं देख सका था। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया है।
इस मिशन ने 1970 में अपोलो 13 द्वारा बनाए गए 2 लाख 48 हजार 655 मील की दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नासा के मुताबिक ओरियन अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी से लगभग 2 लाख 52 हजार 756 मील (4 लाख 6 हजार 771 किलोमीटर) की दूरी तय की है। यह अब तक की सबसे लंबी दूरी है जो कभी भी इंसानों द्वारा तय की गई है।
![ed31e286-56e]()
चंद्रमा का चक्कर लगाते समय अंतरिक्ष यात्रियों ने जो देखा वह पृथ्वी से दिखने वाले सफेद और ग्रे रंग के चांद से बहुत अलग था। नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि, चांद को पास से देखने पर वह काफी ब्राउन यानी भूरे रंग का नजर आ रहा था।
![2063c0f3-f29]()
नासा की टीम के मुताबिक, चांद पर दिखने वाले इन रंगों के शेड्स (भूरा और नीला) वैज्ञानिकों को चांद की सतह के खनिज संरचना और उसकी उम्र को समझने में मदद करेंगे। जैसे-जैसे क्रू अपनी रिपोर्ट भेज रहा है, नासा की साइंस टीम उसी के आधार पर उन्हें नए निर्देश और गाइडेंस दे रही है ताकि चंद्रमा के रहस्यों को समझा जा सके।
मिशन के दौरान क्रू का खास ध्यान उन जगहों पर है जहां भविष्य में नासा के CLPS मिशन लैंड करेंगे। इनमें से सबसे अहम जगह है रेनर गामा (Reiner Gamma) जो चांद की सतह पर एक रहस्यमयी चमकता हुआ घुमावदार हिस्सा है। वैज्ञानिक अब तक यह नहीं जान पाए हैं कि यह कैसे बना है।
इस मिशन में NASA (National Aeronautics and Space Administration) के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के जेरेमी हेंसन शामिल हैं।
यह मिशन नासा के बड़े प्लान का हिस्सा है। इसके तहत इंसानों को फिर से चांद पर भेजना है। साथ ही भविष्य में मंगल ग्रह जैसे गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए रास्ता तैयार करना है।
![020fab68-900]()
नासा का आर्टेमिस II मिशन: चंद्रमा की ओर पहला मानव मिशन, क्या होगा इस मिशन का रूट?
अंतरिक्ष की 'वंडर वुमन' ने NASA को कहा अलविदा
देश दुनिया न्यूज: मंगलयान मिशन ने कैसे बनाया भारत को अंतरिक्ष की दुनिया का बादशाह
पृथ्वी और जुपिटर की करीबी से बढ़ेगी चमक, रात का आसमान होगा शानदार
इस समय वे चांद के उस हिस्से को देख रहे थे जिसे पहले कभी कोई इंसान नहीं देख सका था। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया है।
मानव इतिहास की सबसे लंबी दूरी
ed31e286-56e
कैसे दिख रहा था चांद
2063c0f3-f29
क्या चंद्रमा के रहस्यों को समझा जा सकेगा?
चांद पर रहस्यमयी चमकता घुमावदार हिस्सा
New record🥇
The Artemis II astronauts are now farther from Earth than humans have ever been! At 1:57 p.m. EDT, they broke the record set by Apollo 13 in 1970.
Their journey around the far side of the Moon today will take them a maximum distance of 252,752 miles from Earth. pic.twitter.com/P5Swojpn0n
— NASA Earth (@NASAEarth) April 6, 2026
यह मिशन नासा के बड़े प्लान का हिस्सा
यह मिशन नासा के बड़े प्लान का हिस्सा है। इसके तहत इंसानों को फिर से चांद पर भेजना है। साथ ही भविष्य में मंगल ग्रह जैसे गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए रास्ता तैयार करना है।
020fab68-900
FAQ
आर्टेमिस II मिशन ने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है?
आर्टेमिस II मिशन ने पृथ्वी से सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड बनाया। इसने 1970 के अपोलो 13 मिशन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ओरियन यान पृथ्वी से 2 लाख 52 हजार 756 मील की दूरी तक पहुँचा है। यह मानव इतिहास की अब तक की सबसे लंबी यात्रा है।
नासा का आर्टेमिस II मिशन: चंद्रमा की ओर पहला मानव मिशन, क्या होगा इस मिशन का रूट?
अंतरिक्ष की 'वंडर वुमन' ने NASA को कहा अलविदा
देश दुनिया न्यूज: मंगलयान मिशन ने कैसे बनाया भारत को अंतरिक्ष की दुनिया का बादशाह
पृथ्वी और जुपिटर की करीबी से बढ़ेगी चमक, रात का आसमान होगा शानदार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari