नेशनल क्रश बन गए हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान , सोशल मीडिया पर लड़कियों से मिल रहा अटेंशन

हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान इन दिनों खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं के बीच उनके प्रचलन ने चिराग को नेशनल क्रश बना दिया है।

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
New Update
चिराग पासवान
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

केंद्र सरकार में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर ( Minister for Food Processing Industries ) और बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट के सांसद चिराग पासवान ( chirag paswan ) इन दिनों खूब चर्चा में है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक तरफ उनकी पार्टी का प्रदर्शन 100 फीसदी रहा। वहीं दूसरी तरफ देशभर में उनकी पॉपुलैरिटी भी खूब बढ़ी। 41 साल के चिराग पासवान नेशनल क्रश बनकर उभर गए हैं ( chirag paswan national crush )।

तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

लोकसभा चुनाव के दौरान पासवान पूरी तरह इंस्टाग्राम पर छाए रहे ( chirag paswan instagram followers )। मार्च के अंत में इंस्टाग्राम पर उनके 5.95 लाख फॉलोअर्स थे। खबर लिखे जाने तक उनके इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसमें एक बड़ी संख्या महिलाओं की है।

बॉलीवुड फिल्म में की एक्टिंग

चिराग दिवंगत राजनेता और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के बेटे हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमाई। 2011 में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चिराग पासवान की फिल्म आई थी। इसका नाम 'मिले न मिले हम' था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। चिराग बॉलीवुड में अपना दम नहीं दिखा पाए पर राजनीति में उन्होंने पूरा दमखम दिखाया।

ये खबर भी पढ़िए...

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड से पिघला एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन का दिल

चिराग की पार्टी का परिणाम 100 फीसदी

पासवान की पार्टी  लोक जनशक्ति पार्टी ( lok janshakti party ) ने लोकसभा चुनाव 2024 में 5 सीटों पर चुनाव लड़ा। यह पांचों सीटें बिहार की थी। 5 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज कर चिराग पासवान की पार्टी का चुनाव परिणाम 100 फीसदी रहा।

ये खबर भी पढ़िए...

बिहार में सीटों का बंटवारा, चिराग को 5 सीटें, चाचा पशुपति का पत्ता कटा

2014 में पहली बार बने सांसद

चिराग पासवान ने 2014 में बिहार की जमुई लोकसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी 85,000 वोटों से जीत हुई। इसके बाद 2019 का चुनाव भी पासवान ने जमुई से लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं 2019 में उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...

चिराग पासवान ने ठोका हाजीपुर सीट पर दावा, चाचा पशुपति बोले- उन्हें जमुई से हार का डर सता रहा

खुद को बताते हैं मोदी का हनुमान

चिराग पासवान अक्सर अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मेरे प्रधानमंत्री' कहकर संबोधित करते हैं ( chirag paswan and pm narendra modi )। इतना ही नहीं, वे खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान भी बताते हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिराग पासवान को अपना बेटा कहते हैं। चिराग पासवान और नरेंद्र मोदी की इस जोड़ी को भी लोग सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा कर रहे हैं। 

Chirag Paswan चिराग पासवान और नरेंद्र मोदी चिराग पासवान की फिल्म रामविलास पासवान chirag paswan instagram followers chirag paswan national crush चिराग पासवान नेशनल क्रश नेशनल क्रश Minister for Food Processing Industries केंद्र सरकार में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर चिराग पासवान