NEET PAPER LEAK : इंजीनियर निकला चोर, सिक्योरिटी के बाद भी ऐसे चुराया था पेपर

Pratibha ranaa | Jul 17, 2024, 11:29 IST
Share
NEET Paper Leak Case update
NEET Paper Leak Case update

जिस ट्रक से NEET का पेपर जा रहा था, उसमें से ही पंकज कुमार उर्फ आदित्य ने पेपर चोरी किया था और फिर आगे बांटने के लिए दिया था। पंकज कुमार जमशेदपुर से पढ़ा हुआ है और बोकारो का रहने वाला है।

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई अब धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। सीबीआई ने मंगलवार को हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से नीट- यूजी पेपर चुराने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

NEET का पेपर किसने चुराया

जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार नाम के एक व्यक्ति ने एक ट्रंक से पेपर चोरी किया था। फिर आगे बांटने के लिए दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पेपर को स्टील बॉक्स से चुराया गया था। बाद में पेपर को लीक करने के लिए अपने साथी राजू कुमार की मदद ली थी।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है पंकज

बता दें कि पंकज कुमार जमशेदपुर से पढ़ा हुआ है। उसके पास इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। वह बोकारो का रहने वाला है। सीबीआई ने कार्रवाई के दौरान उसे पटना से गिरफ्तार किया है। जबकि राजू सिंह को भी हजारीबाग से अरेस्ट किया है।

पेपर लीक मामले में अब तक इतने लोग गिरफ्तार

देशभर में 4 जून के बाद से NTA के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। केंद्र सरकार ने 22 जून को NEET केस की जांच CBI को सौंप दी। अब तक पेपर लीक केस की जांच 6 राज्यों तक पहुंच चुकी है। CBI ने बिहार से 2 और झारखंड से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात से भी 4 आरोपियों को रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। 7 राज्यों से अब तक 42 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

ऐसे होता है पेपर लीक ?

NEET जैसी परीक्षाओं के पेपर काफी सिक्योरिटी के अंदर बनते हैं। पहले ये पेपर ज्यादातर प्रिटिंग प्रेस से लीक होते थे। अब ये ट्रांसपोर्टेशन के समय लीक होते हैं।

प्रिंटिंग प्रेस से ट्रांसपोर्ट होते समय पेपर के बॉक्स तोड़कर इसे लीक किया जाता है। इसके लिए एक पूरा गिरोह होता है, जो पेपर छपने की हर एक्टिविटी पर नजर रखता है।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नीट
  • neet 2024 paper leak
  • neet 2024 paper leak news
  • neet paper leak case
  • NEET 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच