अजब गजब : 14 साल रहे देश के पीएम, साइकल पर सवार होकर कहा अलविदा
Shreya Nakade | Jul 07, 2024, 08:35 IST
नीदरलैंड पीएम मार्क रट
नीदरलैंड के पीएम मार्क रट अपना पदभार छोड़ मस्तमौला अंदाज में साइकिल चलाते हुए ऑफिस से निकल गए। वे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को भी साइकिल गिफ्ट कर चुके हैं।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट ( Netherlands PM Mark Rutte ) ने अपना पदभार पूर्व खुफिया प्रमुख डिक शूफ को सौंप दिया है। 14 साल देश के प्रधानमंत्री रहने के बाद, जब उन्होंने अपना ऑफिस छोड़ा तो एक साधारण व्यक्ति की तरह साइकल पर सवार होकर निकले। अब उनकी इस सादगी की चर्चा इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
नीदरलैंड में साइकिल चलाने का कल्चर है। यहां की सड़कों पर कम दूरी तय करने के लिए लोग अक्सर साइकिल का इस्तेमाल करते दिख जाएंगे।
नीदरलैंड के पूर्व पीएम मार्क रट भी साइकिल चलाना खासा पसंद करते हैं। वे इसे एक फिटनेस एक्सरसाइज की तरह भी समझते हैं। मार्क रट को कई बार नीदरलैंड की सड़कों पर साइकिल चलाते स्पॉट किया गया है। वे अपने ऑफिस भी अक्सर साइकिल से आया करते थे।
ये खबर भी पढ़िए...
अमरनाथ यात्रा के दौरान साईं बर्फानी पोस्टर पर विवाद, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा
मार्क रट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी साइकिल गिफ्ट कर चुके हैं। पीएम मोदी जब 2017 में नीदरलैंड के दौरे पर गए थे, तब पीएम मार्क रट ने उन्हें साइकिल गिफ्ट की थी। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी थी।
ये खबर भी पढ़िए...
राहुल गांधी ने नवनिर्वाचित ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और पूर्व पीएम ऋषि सुनक को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात
पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मार्क रट ने नए पीएम डिक शूफ को पीएम पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सबसे विदाई लेकर वे साइकिल चलाते हुए निकल गए।
मार्क रट अब नाटो ( NATO ) के नए महासचिव का पदभार संभालने वाले हैं। साल के अंत तक वे यह नई जिम्मेदारियां ग्रहण करेंगे। पिछले महीने ही उन्हें इस पद के लिए चुना गया है।
ये खबर भी पढ़िए...
मोदी की पीएम आवास गारंटी योजना में एफआईआर के लिए महापौर की ही नहीं सुन रही पुलिस
साइकिल चलाने के शौकीन हैं मार्क रट
नीदरलैंड के पूर्व पीएम मार्क रट भी साइकिल चलाना खासा पसंद करते हैं। वे इसे एक फिटनेस एक्सरसाइज की तरह भी समझते हैं। मार्क रट को कई बार नीदरलैंड की सड़कों पर साइकिल चलाते स्पॉट किया गया है। वे अपने ऑफिस भी अक्सर साइकिल से आया करते थे।
ये खबर भी पढ़िए...
अमरनाथ यात्रा के दौरान साईं बर्फानी पोस्टर पर विवाद, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा
पीएम मोदी को गिफ्ट की थी साइकिल
Thank you @MinPres @markrutte for the bicycle. pic.twitter.com/tTVPfGNC9k
— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2017
राहुल गांधी ने नवनिर्वाचित ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और पूर्व पीएम ऋषि सुनक को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात
नाटो के महासचिव का पद संभालेंगे
मार्क रट अब नाटो ( NATO ) के नए महासचिव का पदभार संभालने वाले हैं। साल के अंत तक वे यह नई जिम्मेदारियां ग्रहण करेंगे। पिछले महीने ही उन्हें इस पद के लिए चुना गया है।
ये खबर भी पढ़िए...
मोदी की पीएम आवास गारंटी योजना में एफआईआर के लिए महापौर की ही नहीं सुन रही पुलिस
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari