फिसलने से बचाएगा सरकार का ये नियम : 2026 से हर बाइक में लगाना होगा ABS सिस्टम

Jitendra Shrivastava | Jun 20, 2025, 18:50 IST
Share
new-abs-rule-for-two-wheelers
Photograph: (THESOOTR)

भारत सरकार 2026 से सभी टू-व्हीलर्स में ABS सेफ्टी फीचर अनिवार्य करने जा रही है। अगले साल से देश में बिकने वाली सभी बाइक्स में इसे लगाना होगा, इससे बाइक पर नियंत्रण और सुरक्षा में सुधार होगा।

भारत सरकार ने टू-व्हीलर्स के लिए नया कदम उठाया है। 2026 से देश में बिकने वाली सभी टू-व्हीलर्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य होगा। पहले यह नियम 125cc और उससे बड़ी बाइक्स पर था। अब छोटे इंजन वाली बाइक्स जैसे Hero Splendor, Bajaj Platina और TVS Sport में भी ABS होगा। यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को घटाने के लिए उठाया गया है।

ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) क्या है?

ABS एक सेफ्टी फीचर है जो बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में एक खास तकनीक का इस्तेमाल करता है। जब राइडर अचानक ब्रेक लगाता है, तो ABS व्हील के लॉक होने से रोकता है और बाइक को फिसलने से बचाता है। यह सिस्टम व्हील की गति पर नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर ब्रेक प्रेशर को नियंत्रित करता है। इससे राइडर को अधिक नियंत्रण मिलता है और बाइक गिरने के खतरे में कमी आती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, पशुपालन विभाग अब कहलाएगा गौपालन विभाग

अरुण यादव और हिना कावरे को कांग्रेस ने दी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

ABS के प्रकार...

  1. Single Channel ABS: यह सिर्फ बाइक के आगे के टायर पर काम करता है।
  2. Dual Channel ABS: यह दोनों टायरों (आगे और पीछे) पर काम करता है और ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

फिलहाल क्या था नियम?

अब तक, भारत में 125cc से कम इंजन वाली बाइक्स में ABS अनिवार्य नहीं था, जिससे लगभग 45% टू-व्हीलर्स इस सुरक्षा फीचर से वंचित थे। खासकर छोटे इंजन वाली कम्यूटर बाइक्स जो भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं, उनमें ABS की कमी थी। सरकार का यह नया नियम अब इन बाइक्स में भी ABS फिट करने की आवश्यकता करेगा, जिससे लाखों राइडर्स को फायदा होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

दागदार डाॅक्टरों के हाथों में इंदौर-भोपाल की सेहत संभालने की कमान

कोरोना अपडेटः भारत में फैल रहा सिंगापुर का निम्बस वैरिएंट, देश में 24 घंटे में 4 मौतें, एक्टिव केस 5608

नए हेलमेट नियम का भी ऐलान

इसके अलावा, सरकार जल्द ही एक और बड़ा नियम लागू करने जा रही है। अब हर टू-व्हीलर के साथ दो BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफाइड हेलमेट दिए जाएंगे। सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों के चालकों की मौत की सबसे बड़ी वजह सिर में लगी चोट होती है। अगर बाइक खरीदते समय हेलमेट दिए जाएंगे, तो इससे राइडर्स के बीच सुरक्षा की जागरूकता बढ़ेगी और जान की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

ABS और हेलमेट की अनिवार्यता से फायदा

इन नए बदलावों से हर वर्ग के राइडर्स को सुरक्षा का फायदा मिलेगा, चाहे वे बजट बाइक लें या प्रीमियम स्कूटर। हेलमेट और ABS दोनों सेफ्टी फीचर्स होंगे जो राइडर्स के जीवन की रक्षा करेंगे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएंगे।

Tags:
  • भारत सरकार
  • बाइक
  • हेलमेट
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • सेफ्टी फीचर
  • टू-व्हीलर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा