कट्टरपंथी समूह 'हिज्ब-उत-तहरीर' आतंकी संगठन घोषित, भारत को बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट

Vikram Jain | Published:
Share
New Delhi Indian government declares radical group Hizb ut Tahrir terrorist organization
New Delhi Indian government declares radical group Hizb ut Tahrir terrorist organization

भारत सरकार ने वैश्विक इस्लामी कट्टरपंथी समूह हिज्ब-उत-तहरीर को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि हिज्ब-उत-तहरीर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

NEW DELHI. भारत सरकार ने कट्टरपंथी समूह हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) पर प्रतिबंधित लगाते हुए आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। गृह मंत्रालय ने कहा कि इस इस्लामिक इस्लामी समूह का उद्देश्य जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से भारत सहित विश्वस्तर पर इस्लामी देश और खिलाफत स्थापित करना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर इसको लेकर जानकारी दी है।

देश के लिए खतरा बताकर लगाया बैन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा गया कि हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने, आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में संलिप्त है। यह एक ऐसा संगठन है जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों को शामिल करके जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के जरिए लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को उखाड़ कर भारत समेत दुनिया भर में इस्लामी राष्ट्र और खिलाफत स्थापित करना है।

हिज्ब-उत-तहरीर संगठन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल और ‘दावाह’ (निमंत्रण) बैठक कर युवाओं को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। यह संगठन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

UAPA के तहत संगठन पर भारत में बैन

भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत इस कट्टरपंथी संगठन को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है। अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार का मानना ​​है कि हिज्ब-उत-तहरीर आतंकवाद की कई एक्टिविटी में शामिल है। भारत में आतंकवाद की एक्टिविटी में लिप्त हुआ है।

क्या है हिज्ब-उत-तहरीर

कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर स्थापना साल 1953 में यरुशलम में की गई थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर में इस्लामी खलीफा (इस्लामिक स्टेट) की स्थापना करना है, जो उनके विचारों के अनुसार मुस्लिम दुनिया पर शरिया कानून लागू करेगा।
संगठन की विचारधारा इस्लामिक कट्टरता पर आधारित है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्वीकार नहीं करता है। साथ ही एकीकृत इस्लामिक स्टेट की स्थापना पर जोर देता है।

भारत में संगठन की गतिविधियां

भारत में कुछ सालों में हिज्ब-उत-तहरीर की बढ़ती गतिविधियों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अब केंद्र की मोदी सरकार ने इस संगठन को गंभीर खतरा मानते हुए इस पर बैन दिया है। केंद्र सरकार के अनुसार हिज्ब-उत-तहरीर भारत में इस्लामिक स्टेट की स्थापना की दिशा में काम कर रहा है। यह संगठन भारत के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Union Home Minister Amit Shah
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Hizb-ut-Tahrir
  • Delhi News
  • दिल्ली न्यूज
  • Home Ministry
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • आतंकवाद
  • कट्टरपंथी समूह हिज्ब-उत-तहरीर
  • हिज्ब-उत-तहरीर पर बैन
  • Ban on Hizb-ut-Tahrir
  • हिज्ब-उत-तहरीर आतंकी संगठन घोषित
  • इस्लामिक कट्टरता
  • इस्लामिक स्टेट
  • Islamic State
  • मोदी सरकार की कार्रवाई
  • declares radical group Hizb ut Tahrir terrorist organization
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर