MP के बलजीत राणा को NIA ने पंजाब से किया गिरफ्तार , खालिस्तानी आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े मामले में कार्रवाई
Vikram Jain | Jul 19, 2024, 17:41 IST
NEW DELHI Khalistani terrorist associate Baljeet Singh arrested NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादी के प्रमुख सहयोगी बलजीत सिंह उर्फ राणा को पंजाब से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बड़े आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े मामले में की गई।
NEW DELHI. एनआईए ने कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा के प्रमुख सहयोगी बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई उर्फ बल्ली को पंजाब से गिरफ्तार किया है। बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के उमर्टी का रहने वाला है। यह कार्रवाई खालिस्तानी आतंकवादी के एजेंटों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने बयान में कहा कि बड़वानी जिले के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि बल्ली पंजाब में लांडा के एजेंटों को हथियार सप्लाई करने वाला प्रमुख व्यक्ति था।
NIA ने कहा कि मामले में बल्ली पंजाब में लांडा के एजेंटों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला प्रमुख व्यक्ति है। इन हथियारों का इस्तेमाल व्यापारियों और अन्य लोगों से जबरन वसूली करने समेत आतंकवादी गतिविधियों को बड़े पैमाने पर अंजाम देने के लिए किया जाता था।
एनआईए के मुताबिक मामले में गुरप्रीत सिंह गोपी नाम के शख्स को भी पकड़ा गया है। जिसकी पहचान लांडा के सहयोगी के रूप में की गई है। अन्य खालिस्तानी आतंकवादी सतनाम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
एजेंटों को हथियार सप्लाई करने का आरोप

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari