इस देश ने जारी किया अयोध्या के रामलला पर डाक टिकट , गौतम बुद्ध की पोस्टल स्टैंप रिलीज
Vikram Jain | Jul 27, 2024, 19:16 IST
New Delhi Laos country released postage stamp of Ayodhya Ramlala
दक्षिण पूर्वी एशिया के देश लाओस ने भारतीय सांस्कृतिक खजाने का जश्न मनाते हुए श्री रामलला का डाक टिकट जारी किया है। साथ ही गौतम बुद्ध की भी पोस्टल स्टैंप रिलीज की है।
NEW DELHI. दक्षिण पूर्वी एशिया के देश लाओस ने अयोध्या के श्री रामलला का डाक टिकट जारी किया है। साथ ही लाओस ने महात्मा बुद्ध की भी पोस्टल स्टैंप रिलीज की है। इसी के साथ लाओस अयोध्या के भगवान राम के बाल रूप को दिखाने वाली रामलला पर डाक टिकट जारी करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बात की जानकारी भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर दी है। बता दें कि सदियों से भारत और लाओस के बीच अच्छे संबंध हैं।
दरअसल, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर लाओस की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री आसियान-भारत मंत्रीस्तरीय सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक और आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठक के लिए वियनतिएन की यात्रा पर हैं। इसी दौरान उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रामायण और बौद्ध धर्म के हमारे साझा सांस्कृतिक खजाने का जश्न मनाते हुए एक विशेष टिकट सेट लॉन्च किया गया। साथ ही विदेश मंत्री ने तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विदेश मंत्री ने पोस्ट की तस्वीरें
A good meeting with DPM and FM Saleumxay Kommasith of Lao PDR. Thanked him for the warm hospitality.
Witnessed exchange of MoUs on 10 Quick Impact Projects (QIPs) for Laos under Mekong Ganga Cooperation and cooperation in sharing successful Digital Solutions.
Launched a… pic.twitter.com/XB02tPpJ80
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 27, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari