बायजूस के खिलाफ होगी दिवालिया की कार्रवाई , NCLT ने किया BCCI की याचिका को स्वीकार, जानें क्या है पूरा मामला
Vikram Jain | Jul 16, 2024, 18:54 IST
New Delhi NCLT orders edutech company Byjus against bankruptcy action
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की याचिका को स्वीकार कर लिया है।
NEW DELHI. कभी डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मार्केट कैप हासिल कर चुकी एडुटेक कंपनी बायजू को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ 158 करोड़ के विवाद में बड़ा झटका लगा है। पिछले कुछ साल से मुश्किलों में घिरा यह स्टार्टअप आखिरकार नीलाम होने की कगार पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी के मौजूदा मैनेजमेंट को भंग कर दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। कंपनी के लिए रिज्योलूशन प्रोफेशनल भी नियुक्त कर दिया है।
दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की बेंगलुरु बेंच ने एडटेक कंपनी बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की याचिका को स्वीकार कर लिया है। वही कंपनी ने खुद बचाव के लिए एक आखिरी अपील की है और बीसीसीआई के साथ अपने विवाद को कोर्ट के बाहर सेटलमेंट करने की गुहार लगाई है।
एनसीएलटी की बेंच ने कहा कि बीसीसीआई और बायजूस के बीच ई-मेल ट्रेल से यह साफ है कि थिंक एंड लर्न ने डिफॉल्ट किया है। बेंच ने पंकज श्रीवास्तव को इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त किया है। उन्हें नियुक्ति की तारीख से 30 दिनों के भीतर क्रेडिटर्स की एक कमेटी बनानी होगी।
ये खबर भी पढ़ें... MP : महंगाई का एक और झटका , फिर महंगा हुआ दूध , सांची दुग्ध संघ ने बढ़ाए दाम, देखें नया रेट
पूरा मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए बायजूस और बीसीसीआई के बीच स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। 158 करोड़ रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए बीसीसीआई ने बायजूस की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह याचिका पिछले साल दायर की थी।
अब मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू करने के लिए लगी याचिका स्वीकार कर ली है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 नवंबर को होनी है। हालांकि बायजूस मामला सुलझाने के लिए बीसीसीआई से चर्चा कर रहा है। बता दें कि बायजूस ने 2019 में बीसीसीआई के साथ तीन साल की जर्सी स्पॉन्सरशिप डील साइन की थी।
ये खबर भी पढ़ें.. अनंत-राधिका की शादी की खुशी में Jio दे रहा 3 महीने का फ्री रिचार्ज? ... जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई
आदेश में दी गई जानकारी के अनुसार थिंक एंड लर्न ने इंडियन क्रिकेट टीम के कई इंटरनेशनल टूर और सीरीज के बाद बीसीसीआई की ओर से भेजे किए गए कुल 12 इनवॉइस (बिल) पर डिफॉल्ट किया। बीसीसीआई ने बताया कि बायजूस ने पहली बार 21 अगस्त 2022 को डिफॉल्ट किया था।
पिछले साल जनवरी में बायजूस ने बीसीसीआई को 143 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी भुनाने की अनुमति दी थी। वर्तमान में बायजूस पर बकाया राशि 158.9 करोड़ रुपए है। बीसीसीआई की ओर से 8 सितंबर 2023 को दायर किया गया मामला 28 नवंबर को सुनवाई के लिए आया था।
इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के मुताबिक कंपनी का कंट्रोल अब मौजूदा मैनेजमेंट से क्रेडिटर्स (जिनका पैसा बकाया है) को मिलेगा। वहीं, कंपनी के कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस में रहने के दौरान बायजूस के कोई भी एसेट ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे।
कंपनी ने की खुद बचाव के लिए आखिरी अपील
यह साफ है बायजूस ने डिफॉल्ट किया : बेंच
ये खबर भी पढ़ें... MP : महंगाई का एक और झटका , फिर महंगा हुआ दूध , सांची दुग्ध संघ ने बढ़ाए दाम, देखें नया रेट
बीसीसीआई के साथ 158 करोड़ का विवाद
अगली सुनवाई 15 नवंबर को
ये खबर भी पढ़ें.. अनंत-राधिका की शादी की खुशी में Jio दे रहा 3 महीने का फ्री रिचार्ज? ... जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई
बीसीसीआई ने बेंच यह बताया
बायजूस ने नहीं दिए 158.9 करोड़ रुपए
इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के मुताबिक कंपनी का कंट्रोल अब मौजूदा मैनेजमेंट से क्रेडिटर्स (जिनका पैसा बकाया है) को मिलेगा। वहीं, कंपनी के कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस में रहने के दौरान बायजूस के कोई भी एसेट ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari