FASTag से लेकर पान-मसाला और सिगरेट की कीमतों तक, 1 फरवरी से बदल गए ये नियम

Amresh Kushwaha | Feb 01, 2026, 09:35 IST
Share
new rules february impact lpg fastag cigarettes tobacco
new rules february impact lpg fastag cigarettes tobacco

आज (1 फरवरी 2026) बजट के दिन से देश में कई अहम नियम और बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी को संसद में अपना नौवां बजट पेश करने जा रही हैं। इसके पहले कई नियमों में बदलाव हो चुका है।

खासकर LPG, FASTag, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और बैंकिंग सेवाओं में बदलाव हुए हैं। अब इन सेवाओं का इस्तेमाल करने में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

तो चलिए जानते हैं कि 1 फरवरी से कौन-कौन से बदलाव लागू हो गए हैं।

तंबाकू और पान मसाला के शौकीनों को झटका

1 फरवरी 2026 से पान मसाला और सिगरेट पर ज्यादा टैक्स लगेगा। सरकार ने एक नया उत्पाद शुल्क और उपकर (Cess) लागू किया है। अब जीएसटी के अलावा, पान मसाला पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा Cessभी लगेगा।

इसका सीधा असर इन चीजों की कीमतों पर पड़ेगा और ये महंगे हो सकते हैं। तंबाकू और पान मसाला के शौकीनों के लिए ये एक बड़ा झटका हो सकता है।

FASTag के नियम भी बदले

1 फरवरी 2026 से फास्टैग यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव हो रहा है। अब कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते वक्त KYC वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यह फैसला लिया है। इससे यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

बदल गए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। 01 फरवरी को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की गई हैं। इस बार 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 50 रुपए तक बढ़ गई है।

दिल्ली में अब यह 1740.50 रुपए का हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपए हो गई है। मुंबई में यह अब 1692 रुपए का हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 1899.50 रुपए हो गई है। 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एमपी में एलपीजी का भाव
आज का भाव14.2 किलो सिलेंडर के लिए 858.50 रुपए
सब्सिडी सहित आज का एलपीजी मूल्य14.2 किलो सिलेंडर के लिए 858.50 रुपए
वित्त वर्ष 2025-2026 में उच्चतम858.50 रुपए प्रति सिलेंडर
वित्त वर्ष 2025-2026 में सबसे कम858.50 रुपए प्रति सिलेंडर

हवाई सफर होगा सस्ता

LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव के साथ ही हवाई ईंधन की कीमतों में भी कटौती की गई है। 1 फरवरी से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी आई है। यह बदलाव हवाई यात्रा के खर्च को कम करेगा।

जनवरी में एटीएफ की कीमतों में पहले ही 7% की कटौती हुई थी। फरवरी के पहले दिन भी कीमतें कम हुई हैं। दिल्ली में एटीएफ की कीमत 91 हजार 393.39 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी कीमतों में कमी आई है।

बैंकों में छुट्टियां बढ़ी

यदि इस महीने आपको बैंक से कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करें। रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर हॉलिडे लिस्ट दी गई है। इसमें सात दिन के सप्ताहिक अवकाश के साथ कुछ खास छुट्टियां भी शामिल हैं। जैसे, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भी छुट्टी है। फरवरी की शुरुआत में ही छुट्टी है, इसलिए बैंक जाने से पहले लिस्ट जरूर देख लें।

खबर अपडेट हो रही है...

ये खबर भी पढ़िए...

Budget 2026: चंद घंटों में पेश होगा बजट, निर्मला सीतारमण दे सकती हैं खास तोहफे

नई भुगतान व्यवस्था ने रोकी मध्य प्रदेश की पुरानी चाल, बजट होने के बाद भी खाते खाली

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

Budget 2026: संविधान में कहीं नहीं है बजट शब्द, फिर कैसे पेश होती है रिपोर्ट?

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज