हज यात्रा में मियां-बीवी के एक कमरे में ठहरने पर रोक, भारतीय मुसलमानों के लिए नियम जारी
Vikram Jain | Published:
New rules issued for Indian husband and wife regarding Haj pilgrimage
2025 में हज यात्रा करने वाले मियां-बीवी अब एक कमरे में नहीं ठहर सकेंगे। हज यात्रा के लिए सऊदी अरब सरकार ने भारतीय मुसलमानों के लिए नए नियम जारी किए हैं।
NEW DELHI. हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय मुस्लिम परिवारों के लिए बड़ी खबर है। अब हज यात्रा के दौरान भारतीय मियां-बीवी होटल में साथ में नहीं ठहर सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने नए नियम जारी करते हुए हज यात्रा में मियां-बीवी के साथ रहने बैन लगा दिया है। यह नियम हज यात्रा 2025 से लागू होंगे।
अब हज यात्रा के दौरान भारतीय पति-पत्नी को आपस में पर्दा करना जरूरी होगा। सऊदी अरब सरकार के बड़े बदलाव करते हुए अब तक जारी छूट को खत्म कर दिया है। सरकार के नए नियम के अनुसार 2025 से हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय पति-पत्नी एक ही कमरे साथ में नहीं ठहर सकेंगे।
हज यात्रा को लेकर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। कमेटी के मुताबिक हज के दौरान भारतीय पति- पत्नी के एक कमरे में ठहरने की शिकायत आती थी। कमरे में पति पत्नी के साथ रहने से उनके बीच बेपर्दगी रहती है। दूसरे देशों से यात्रा में शामिल होने वाले पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में ठहरते हैं। सिर्फ भारतीय दंपति को साथ ठहरने की छूट गई थी। जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इसको लेकर हज कमेटी ने भी अरब सरकार को जानकारी दी थी।
हज कमेटी के मुताबिक इस समस्या से निपटने के लिए नियम भी बनाए गए हैं। भारतीय पति-पत्नी के कमरे आसपास रखें जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह एक दूसरे की मदद कर सकें। हज यात्रियों को जिस होटल में ठहराया जाएगा उसके हर फ्लोर पर एक रिसेप्शन की व्यवस्था रहेगी, ताकि दंपति इस जगह बैठकर बातचीत कर सकें।
हज कमेटी ने बताया कि बुजुर्ग कैटेगरी में उम्र की सीमा को 70 साल से घटाकर 65 साल किया गया है। पहले भारतीय पति-पत्नी को साथ रहने और ठहरने की छूट दी गई, क्योंकि भारतीय हज यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री कम पढ़े-लिखे होते हैं। और इनमें ज्यादातर बुजुर्ग होते हैं।
अब एक कमरे में नहीं ठहर सकेंगे पति-पत्नी
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दी जानकारी
आसपास रखे जाएंगे पति-पत्नी के कमरे
इसलिए दी गई थी छूट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
By Sandeep Kumar
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar