31 दिसंबर को Swiggy-Blinkit को सबसे ज्यादा मिले इन ऑर्डर्स ने चौंकाया

Vikram Jain | Jan 01, 2025, 22:27 IST
Share
New Year Blinkit swiggy zomato 2024 record orders delivery india
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने खूब कमाया मुनाफा Photograph: (the sootr)

भारत में Swiggy- Blinkit और Zomato जैसी डिलीवरी कंपनियां जमकर बिजनेस कर रही है। 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन इन कंपनियों को अजीबो गरीब और चौंकाने वाले ऑर्डर मिले। इन कंपनियों ने दिए जाने वाले ऑर्डर के बारे में दिलचस्प आंकड़े पेश किए हैं।

NEW DELHI. 2024 के आखिरी दिन यानी नए साल के स्वागत का जश्न मनाने के लिए भारतीयों ने 2024 के न्यू ईयर ईव पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Swiggy, इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और बिगबास्केट से जमकर खरीदारी की। भारत में Swiggy- Blinkit और Zomato जैसी डिलीवरी कंपनियां जमकर बिजनेस कर रही है। 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन इन कंपनियों को अजीबो गरीब और चौंकाने वाले ऑर्डर मिले। इन कंपनियों ने दिए जाने वाले ऑर्डर के बारे में दिलचस्प आंकड़े पेश किए हैं। इन कंपनियों ने नए साल की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनके आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं।

न्यू ईयर पार्टी के लिए सबसे ज्यादा मंगाई गई चीजें

न्यू ईयर पार्टी के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई चीजों में चिप्स और कोक शामिल है। इतना ही नहीं लोगों ने ऑर्डर पर अलग-अलग फ्लेवर कंडोम भी मंगाए है। Swiggy इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट का दिलचस्प रिपोर्ट बताती है कि 31 दिसंबर तक कंडोम का भी जमकर ऑर्डर हुआ था।

कंडोम की सबसे ज्यादा बिक्री

Swiggy इंस्टामार्ट ने बताया कि 31 दिसंबर साढ़े 5 बजे तक कंडोम के 4 हजार 779 पैकेट डिलीवर किए थे, जबकि ब्लिंकिट पर लाखों में कंडोम पैकेट के आर्डर आए। ब्लिंकिट के अनुसार उसने कंडोम के 1.2 लाख पैकेट की डिलीवरी की किए है। सबसे रोचक बात यह कि कंडोम के 39 प्रतिशत ऑर्डर चॉकलेट फ्लेवर पैकेट की थी। जबकि 31 प्रतिशत स्ट्रॉबेरी फ्लेवर और 19 प्रतिशत बबलगम फ्लेवर के ऑर्डर थे।

31 दिसंबर को अंगूर के भी जमकर ऑर्डर

अंगूर की डिमांड भी एकाएक जोरों से बढ़ी, ग्राहकों ने अंगूर के भी सबसे अधिक ऑर्डर किए, यह Swiggy इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट के ट्रेंडिंग सर्चेज में सबसे ऊपर था। यह दिलचस्प है, क्योंकि नए साल पर अंगूर का सेवन एक स्पेनिश परंपरा से जुड़ा हुआ है, जहां लोग आधी रात में 12 अंगूर खाते हैं और हर अंगूर के साथ एक इच्छा करते हैं, जो अब भारत में भी लोकप्रिय हो चुका है।

कोक, चिप्स और कंडोम की डिमांड

ब्लिंकिट के सह-संस्थापक अलबिंदर ढिंडसा ने बताया कि पार्टी के दौरान इन तीन चीजें कोक, चिप्स और कंडोम की डिमांड सबसे ज्यादा थी, क्योंकि पार्टी की खुशियों के साथ सुरक्षा का महत्व बनता है। इसके अलावा, नमकीन और आइस क्यूब्स की भी मांग ज्यादा रही। अलबिंदर ढिंडसा ने यह भी बताया कि सबसे बड़ा पार्टी ऑर्डर कोलकाता से किया गया था, जिसकी कीमत 64 हजार 988 रुपए थी। इसके अलावा, हैदराबाद में एक डिलीवरी प्रोफेशनल को 2 हजार 500 रुपए की टिप मिली थी।

Blinkit की शानदार डिलीवरी

ब्लिंकिट (Blinkit ) ने भी 31 दिसंबर 2024 को नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी को 2.34 लाख पैकेट आलू भुजिया के ऑर्डर मिले, वहीं 45 हजार टॉनिक पानी कैन, 6 हजार आइस क्यूब पैकेट्स और 1 हजार लिपस्टिक के ऑर्डर भी मिले। सबसे बड़ा ऑर्डर यूपी की राजधानी लखनऊ से आया था, जिसकी कीमत 33 हजार 683 रुपए थी। ब्लिंकिट ने जानकारी दी कि सभी ऑर्डर की डिलीवरी 31 दिसंबर को शाम 8 बजे तक की गई थी। इसके अलावा, ब्लिंकिट में पुरुषों की अंडरवियर का भी जमकर ऑर्डर हुआ।

Zepto ने जोड़े नए ग्राहक

Zepto ने 31 दिसंबर को एक और रिकॉर्ड तोड़ा। इस दिन, कंपनी को आइस क्यूब पैकेट्स की प्रति घंटा डिमांड 3,345 रही, जो 2.62 गुना बढ़ी थी। Zepto ने 31 दिसंबर को 21 लाख नए ग्राहकों तक पहुंचने का दावा किया, और इस दिन पिज्जा, चॉकलेट ट्रफल केक और एग बिरयानी सबसे ज्यादा डिमांड में थे।

Swiggy को 49 हजार रुपए का ऑर्डर

Swiggy की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगलुरु में एक 'पास्ता प्रेमी' ग्राहक ने 2024 में एक बार में 49 हजार रुपए का ऑर्डर किया है। इस महंगे ऑर्डर में 55 अल्फ्रेडो पास्ता, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स शामिल थीं। अभी कुछ दिन पहले आई Swiggy की सालाना रिपोर्ट में जारी की थी जिसमें कंपनी ने भारतीयों की पसंदीदा डिशों के बारे में दिलचस्प आंकड़े पेश किए गए थे। साथ ही बताया था Swiggy को बंगलुरु में पास्ते का दीवाना मिला है। इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत में बिरयानी का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिला।

खाने के शौकीनों के लिए शानदार साल

भारत में खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है, भारतीय खाने के शौकीन हर साल नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। रिपोर्ट से सामने आया है कि Zomato और Swiggy जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों ने इस डिमांड को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जोमैटो ने बेंगलुरु के एक सिंगल फूड लवर का उदाहरण पेश किया, जिसने 2024 में 5 लाख 13 हजार 733 रुपए का खाना मंगवाया। इसने साबित कर दिया कि भारतीय फूड डिलीवरी मार्केट में अभी और बड़ा व बढ़िया भविष्य है। क्विक कॉमर्स कंपनियों की बढ़ती हुई भूमिका और ग्राहकों का विश्वास उनके कारोबार में बड़े पैमाने पर योगदान कर रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • दिल्ली न्यूज
  • जोमैटो
  • Swiggy से खाना ऑर्डर
  • Swiggy
  • zomato
  • food delivary
  • स्विगी रिपोर्ट 2024
  • फूड डिलीवरी कंपनियां
  • Food Delivery Companies
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई