राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को फिर हुआ कोविड, स्वाइन फ्लू से भी पीड़ित
Chakresh | Feb 03, 2024, 09:47 IST
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को फिर हुआ कोविड, स्वाइन फ्लू से भी पीड़ित
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अस्वस्थ हो गए हैं। पिछले कुछ दिन से बुखार होने पर उन्होंने जांच करवाई, जिसमें उन्हें कोविड और स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
JAIPUR. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अस्वस्थ हो गए हैं। पिछले कुछ दिन से बुखार होने पर उन्होंने जांच करवाई, जिसमें उन्हें कोविड और स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की सलाह के बाद वे आराम कर रहे हैं और उनके लोगों से मिलने के कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर पोस्ट कर अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की जानकारी अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाई, जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले सात दिनों तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा.' उन्होंने अपने समर्थकों और आमजन से अपील की है कि इस बदलते मौसम में आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले 3 वर्ष में तीसरी बार कोविड से पीड़ित हुए हैं। इससे पहले कोरोना की दोनों लहरों में भी वे इसके शिकार हुए थे
कोविड पॉजिटिव होने की सूचना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman