अब नहीं रहेगी गड़बड़ी की गुजाइंश, DigiLocker से रिजल्ट-माइग्रैशन सर्टिफिकेट ले सकेंगे CBSE के स्टूडेंट्स
Pratibha ranaa | Published:
पु
सीबीएसई ने परिणाम के बाद मार्क्सशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए छ: अंकों के एक्सेस कोड को जारी कर दिया है। इसका प्रयोग कर छात्र डिजिलॉकर से दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
BHOPAL. DigiLocker को लेकर सीबीएसई ने छात्रों के लिए यूजर मैनुअल और स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। डिजीलॉकर खातों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 6 डिजिट का एक्सेस कोड जारी किया गया है। इसके लिए सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। बता दें, बोर्ड ने दो साल पहले छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत करने के लिए डिजिलॉकर खातों के लिए 6 अंकों के एक्सेस कोड की सुविधा को शुरू किया था (CBSE )।
सीबीएसई ने परिणाम के बाद मार्क्सशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए 6 नंबर के एक्सेस कोड को जारी कर दिया है। इसका इस्तेमाल कर स्टूडेंट डिजिलॉकर से दस्तावेज ले सकता हैं। बोर्ड ने यह एक्सेस कोड स्कूलों को भेज दिया है। अब स्कूल इसे डाउनलोड कर स्टूडेंट्स को देंगे, जिससे कि वह अपने दस्तावेजों को प्राप्त कर सकें। बोर्ड के अनुसार कोड के माध्यम से किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुजाइंश नहीं रहेगी।
डिजीलॉकर भारत सरकार द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को अपने विभिन्न सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने और साझा करने की सुविधा देता है। वहीं सीबीएसई का कहना हैं कि सीबीएसई, एनईजीडी के साथ तकनीकी मदद से सीबीएसई के डिजिटल शैक्षणिक भंडार “परिणाम मंजूषा” के जरिए डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज देने के लिए हर साल एडवांस रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के डीजीलॉकर खाते खोल रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...आधार कार्ड है तो चुटकियों में मिलेंगे 50 हजार, बस ये तरीका अपनाएं
स्टूडेंट्स दो तरीके से डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज का एक्सेस कर सकते हैं
एक्सेस कोड से रिजल्ट-माइग्रैशन ले सकेंगे छात्र
सीबीएसई ने परिणाम के बाद मार्क्सशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए 6 नंबर के एक्सेस कोड को जारी कर दिया है। इसका इस्तेमाल कर स्टूडेंट डिजिलॉकर से दस्तावेज ले सकता हैं। बोर्ड ने यह एक्सेस कोड स्कूलों को भेज दिया है। अब स्कूल इसे डाउनलोड कर स्टूडेंट्स को देंगे, जिससे कि वह अपने दस्तावेजों को प्राप्त कर सकें। बोर्ड के अनुसार कोड के माध्यम से किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुजाइंश नहीं रहेगी।
डिजीलॉकर: डिजिटल दस्तावेजो का भंडार
डिजीलॉकर भारत सरकार द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को अपने विभिन्न सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने और साझा करने की सुविधा देता है। वहीं सीबीएसई का कहना हैं कि सीबीएसई, एनईजीडी के साथ तकनीकी मदद से सीबीएसई के डिजिटल शैक्षणिक भंडार “परिणाम मंजूषा” के जरिए डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज देने के लिए हर साल एडवांस रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के डीजीलॉकर खाते खोल रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...आधार कार्ड है तो चुटकियों में मिलेंगे 50 हजार, बस ये तरीका अपनाएं
छात्र ऐसे एक्सेस कर पाएंगे अपने डिजिटल दस्तावेज
स्टूडेंट्स दो तरीके से डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज का एक्सेस कर सकते हैं
- https://support.digilocker.gov.in/ के “CBSE International Student 2024” कैटेगरी में जाकर टिकट क्रीऐट कर सकते हैं।
डिजीलॉकर से रिजल्ट-माइग्रैशन सर्टिफिकेट चैक करने का प्रोसेस
- https://cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएं ।
- अकाउंट कन्फर्मेशन पर क्लिक करें।
- क्लास 10 या 11 में से किसी एक चुनाव करके अकाउंट को कन्फर्म करें।
- स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 डिजित एक्सेस कोड डालें।
- मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
- आपका डिजीलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
- अब “Go to Digilocker Account” पर क्लिक करें।
- जारी किए गए दस्तावेज के सेक्शन में जाकर आप आपका रिजल्ट और माइग्रैशन सर्टिफिकेट चेक कर पाएंगे।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari