खूबसूरती और कपड़ों पर मत जाइए, मॉल में घी चुराते पकड़ी गई हैं ये मोहतरमा...जानें पूरा मामला
Aman Vaishnav | Updated:
नोएडा DLF मॉल ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी विवाद का वीडियो हुआ वायरल।
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मॉल के सिक्योरिटी गार्ड एक महिला को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रही है। आरोप है कि महिला बिना बिल चुकाए ही स्टोर से घी ले जा रही थी।
घी चुराते पकड़ी गई महिला
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मॉल के अंदर बने ली मार्च स्टोर से जुड़ा हुआ है। महिला पर आरोप लगा था कि वह स्टोर से सामान लेकर निकल गई पर पैसे नहीं चुकाए।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
सामान के पैसे न देने को लेकर महिला और मॉल की सिक्योरिटी टीम के बीच काफी कहासुनी हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
हालांकि बात बढ़ने के बाद महिला ने खरीदे गए सामान के पूरे बिल का भुगतान कर दिया। पैसे जमा होने के बाद स्टोर प्रबंधन और महिला के बीच आपसी सहमति बन गई।
बिल भरने के बाद महिला मॉल से चली गई। पुलिस के मुताबिक किसी भी तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसकी वजह से इस मामले में कोई मुकदमा या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
ये भी जानें...
शिकायत कैसे करें?
ऑनलाइन शिकायत:ग्राहक consumerhelpline.gov.in वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप: NCH App या UMANG App के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
यह खबर क्यों जरूरी है?
दूसरी ओर आज के डिजिटल दौर में किसी भी छोटी सी बात का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होकर व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में यह घटना बताती है कि खरीदारी के बाद सामान का पक्का बिल लेना कितना जरूरी है।
FAQ
- नोएडा के DLF मॉल में क्या हुआ था?
नोएडा के DLF मॉल में एक महिला पर आरोप लगा था कि उसने ली मार्च स्टोर से सामान बिना पैसे चुकाए निकाल लिया था। वीडियो में मॉल की सुरक्षा टीम महिला को रोकते हुए दिख रही है।
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel