ADR की रिपोर्ट: गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की इनकम 223% बढ़ी, जानें देश में कहां कितने दल

Jitendra Shrivastava | Jul 19, 2025, 17:21 IST
Share
parties-income-223-percent-rise
Photograph: (THESOOTR)

गुजरात की 5 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों (Non-recognized political parties) की आय 2022-23 में 223% बढ़ी। इनकी कुल आय 2316 रुपए करोड़ रही, हालांकि, इन्हें बहुत कम वोट मिले थे।

भारत में नाममात्र के वोट पाने वाली रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की आय 2022-23 में 223% बढ़ी है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में दी गई है। देश में कुल 2764 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल रजिस्टर्ड हैं। 73% दलों ने अपना वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया। 739 दलों ने अपनी वित्तीय जानकारी साझा की है।

गुजरात की 5 पार्टियों की आय

इस रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात की 5 ऐसी गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (Non-recognized political parties) की कुल आय 2316 रुपए करोड़ रही, जिसमें एक साल की आमदनी 1158 रुपए करोड़ थी।

हालांकि, ये पार्टियां बीते 5 वर्षों में हुए 3 चुनावों में केवल 22 हजार वोट ही प्राप्त कर पाई थीं। इन पांचों राजनीतिक दलों ने 2019 से 2024 के बीच दो लोकसभा और एक विधानसभा चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार खड़े किए, लेकिन कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं सका। इनमें से चार राजनीतिक पार्टियां 2018 के बाद रजिस्टर्ड हुए थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान सरकारी डेंटल कॉलेज : एमबीसी कोटे की सीट ओबीसी को दी, हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

कटनी के एसपी रहे IPS अविजीत रंजन की मुश्किलें बढ़ीं, पीएचक्यू ने की विभागीय जांच की सिफारिश

गुजरात: सबसे अधिक चंदा पाने वाली 5 पार्टियां...

पार्टी नामकुल वोटकमाई (करोड़ रुपए में)
भारतीय नेशनल जनता दल11,496957
न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी9,029608
सत्यवादी रक्षक पार्टी1,042416
जन मन पार्टी480134
सौराष्ट्र जनता पार्टी140200

इतनी पार्टियों ने दी जानकारी...

  1. कुल पार्टियां: 2764

  2. जानकारी दी: 739 (26.74%)

  3. जानकारी नहीं दी: 2025 (73.26%)

सबसे ज्यादा पार्टियां वाले राज्य...

राज्यपार्टियांजानकारी नहीं दी
यूपी74471
दिल्ली240168
तमिलनाडु230180
महाराष्ट्र216161
बिहार184117
आंध्र प्रदेश12989
मध्य प्रदेश10765
हरियाणा10277
गुजरात9559
कर्नाटक9256
पंजाब73-
उत्तराखंड40-
गोवा12-

क्या है एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ?

ADR एक गैर-सरकारी संगठन है, जो भारतीय लोकतंत्र में चुनावी और राजनीतिक सुधारों के लिए काम करता है। इसकी स्थापना 1999 में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद के कुछ प्रोफेसरों और पूर्व छात्रों द्वारा की गई थी।

इसका उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जिम्मेदार बनाना है। ADR खास तौर पर राजनीतिक दलों और नेताओं की पृष्ठभूमि, आय-व्यय और आपराधिक रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने का कार्य करता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

चैतन्य की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेश में चक्काजाम करेगी कांग्रेस,भूपेश बोले हमको टारगेट किया जा रहा

NHAI का बड़ा फैसला, ब्लैकलिस्ट होगा Loose FASTag, जानिए क्या होता है

ADR के मुख्य कार्य...



👉 आपराधिक और संपत्ति संबंधी जानकारी: ADR हर चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में दिए गए आपराधिक मामलों, संपत्ति, शिक्षा आदि की जानकारी का विश्लेषण करता है।

👉 राजनीतिक दलों की जानकारी: यह गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (Non-recognized political parties) की आय, खर्च और चंदे की जानकारी RTI और चुनाव आयोग के दस्तावेजों के जरिए जनता के सामने लाता है।

👉 संपत्ति वृद्धि अध्ययन: यह संगठन सांसदों और विधायकों के कार्यकाल में उनकी संपत्ति में कितनी वृद्धि हुई, इसका तुलनात्मक अध्ययन करता है।

👉 वोटर्स शिक्षा: ADR वोटर्स को शिक्षित करता है और चुनाव पारदर्शिता की मांग को लेकर अभियान चलाता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक पार्टियां
  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
  • ADR
  • गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा