जिस बेटी को सड़क किनारे से उठाकर नाजों से पाला, 13 साल की उस लड़की ने कर दी मां की हत्या

Rohit Sahu | May 18, 2025, 15:24 IST
Share
daughter murder case
daughter murder case

ओडिशा में मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 साल की लड़की ने अपनी ही मां की हत्या की साजिश रच डाली।

ओडिशा के गजपति से एक बेहद झकझोर देने वाली मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां मात्र 13 साल की बेटी ने अपनी मां की हत्या कर दी और मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बेटी ने प्यार में पागल होकर उस मां की हत्या कि जिसने 13 साल पहले सड़क से उठाकर उस बच्ची को गोद लिया था।

ऐसी खुलासा हुआ

इस सनसनीखेज हत्याकांड की पोल इंस्टाग्राम चैट से खुली। दरअसल मृतका के भाई को लड़की का मोबाइल हाथ लगा। इसके बाद उसे 2 लोगों से बातचीत के चैट मिले। उसने इस बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामले का खुलासा किया।

13 साल पहले गोद लिया वही बेटी हत्यारिन

दरअसल परलाखेमुंडी की रहने वाली 54 वर्षीय राजलक्ष्मी कर ने एक नवजात बच्ची को गोद लिया था। उस बेटी को खूब लाड़ प्यार से पाला था। उनके पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अकेले ही बेटी की परवरिश की। अब 13 साल की उस बेटी 2 लड़कों के प्रेम में पड़ गई। इस पर मां ने आपत्ति जताई। जिसके चलते उसने मां को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

नींद की गोली दी और तकिए से मार डाला

पुलिस के मुताबिक, 29 अप्रैल को बेटी ने पहले अपनी मां को नींद की गोलियां दीं, फिर दो युवक जिसमें से एक मंदिर का पुजारी गणेश रथ (21) और दूसरा दिनेश साहू (20) था। दोनों को नाबालिग लड़की ने घर बुलाया। इन तीनों ने मिलकर तकिए से राजलक्ष्मी का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर हार्ट अटैक बताकर मृत घोषित कराया। राजलक्ष्मी पहले से दिल की बिमारियों से जूझ रहीं थी। इसी के कारण किसी को शक नहीं हुआ और अगली सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इंस्टाग्राम चैट से हुआ हत्या का भंडाफोड़

घटना के करीब दो हफ्ते बाद मृतका के भाई सिबा प्रसाद मिश्रा को लड़की का मोबाइल भुवनेश्वर में मिला। जब फोन की जांच की गई तो इंस्टाग्राम चैट में पूरी साजिश का खुलासा हुआ। चैट में हत्या की योजना, गहनों और पैसों की बात, और युवकों से बातचीत के पूरे सबूत मौजूद थे। इसके आधार पर मिश्रा ने 14 मई को परलाखेमुंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें..बलरामपुर कांस्टेबल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

लालच और प्रेम ने कर दिया अंधा

पुलिस के अनुसार, राजलक्ष्मी अपनी बेटी के संबंधों के खिलाफ थीं और यह बात बेटी को नागवार गुजरी। दूसरी ओर, पुजारी गणेश रथ ने लड़की को उकसाया कि मां की मौत के बाद कोई रुकावट नहीं रहेगी और संपत्ति भी उनकी हो जाएगी।

हत्या के बाद लड़की ने रथ को राजलक्ष्मी के गहने दिए, जिसे गिरवी रखकर लगभग 2.4 लाख रुपये निकाले गए। पुलिस ने 30 ग्राम सोना, तीन मोबाइल फोन और दो तकिए बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें...सिवनी में डबल मर्डर के बाद बवाल, शराब दुकान-गाड़ियों में लगाई आग, TI को सस्पेंड करने की मांग

मां ने जिसे अपनाया, उसने ही छीन ली सांसें

गजपति,थाना पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार पांडा के मुताबिक राजलक्ष्मी ने बेटी को अपनी जान से बढ़कर पाला, बेटी को पढ़ाने के लिए उन्होंने परलाखेमुंडी में किराए का घर लिया और केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाया। लेकिन किसे पता था कि जिसकी पढ़ाई के लिए मां ने सबकुछ किया, वही जान की दुश्मन बन जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या | बेटी ने की मां की हत्या | Mother Murder Case | Odisha | Murder Case

Tags:
  • Murder Case
  • मां की हत्या
  • Odisha
  • प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या
  • बेटी ने की मां की हत्या
  • Mother Murder Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा