Odisha : BJD की हार के बाद पटनायक के सबसे करीबी वीके पांडियन ने छोड़ी राजनीति , कही ये बड़ी बात

Vikram Jain | Jun 09, 2024, 18:51 IST
Share
Odisha Election BJD VK Pandian Former CM Naveen Patnaik
Odisha Election BJD VK Pandian Former CM Naveen Patnaik

ओडिशा में पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी माने जा रहे पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है। पांडियन ने वीडियो संदेश जारी कर ओडिशा में BJD की हार की जिम्मेदारी ली है। साथ ही पार्टी से माफी मांगी है।

Odisha Election Loss Impact: ओडिशा के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विश्वासपात्र और BJD नेता वीके पांडियन ने एक्टिव पॉलिटिक्‍स से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी है। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजू जनता दल (बीजेडी) की करारी हार के कुछ दिनों बाद ही वीके पांडियन ने सक्रिय राजनीति छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ चले अभियान के कारण बीजू जनता दल को हार का सामना करना पड़ा है तो उन्हें खेद है। पांडियन ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं समेत पूरे बीजद परिवार से माफी मांगते हैं।

बड़े ही भावुक अंदाज में संन्यास का ऐलान


पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन ने वीडियो जारी कर भावुक अंदाज में इस फैसले का ऐलान किया। वीके पांडियन को पूर्व सीएम पटनायक का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। पांच जून को जब नवीन पटनायक इस्तीफा देने राज्यपाल रघुवर दास के पास गए थे, पांडियन उस समय भी साथ नहीं दिखे थे। उन्हें नवीन निवास में बीजद नेताओं की बैठक में भी नहीं देखा गया। ओडिशा में बीजेपी के हाथों मिली करारी हार के बाद पांडियन की आलोचना को पूर्व सीएम पटनायक ने 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया था।

मैं माफी मांगता हूं....


वीडियो संदेश में वीके पांडियन ने कहा कि राजनीति में आने का उनका मकसद केवल पटनायक की सहायता करना था। हालांकि, अब वे सक्रिय राजनीति से अलग हो रहे हैं। वीके पांडियन ने कहा कि अब मैंने एक्टिव पॉलिटिक्‍स से खुद को अलग करने का फैसला किया है। इस यात्रा में यदि मैंने किन्‍हीं का दिल दुखाया है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं, इसके साथ ही मैं उस बात के लिए भी माफी मांगना चाहता हूं कि यदि मेरे द्वारा इस चुनाव प्रचार अभियान में दिए गए नैरेटिव से बीजेडी को किसी तरह का नुकसान पहुंचा हो या पार्टी को उस वजह से हार मिली हो।

ये खबर भी पढ़ें... MP : 250 करोड़ का नया विमान खरीदेगी मोहन सरकार , इस एयर क्राफ्ट को बेचने की हुई तैयारी

ये खबर भी पढ़ें...MP: ससुराल वालों ने अस्पताल में ही कर दी दामाद की लात-घूंसों से पिटाई , जानें पूरा मामला

IAS अधिकारी से राजनीति तक का सफर


तमिलनाडु में जन्‍मे वीके पांडियन IAS रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्‍होंने ओडिशा की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। पूर्व आईएएस अधिकारी पांडियन की गिनती सर्विस टाइम से ही नवीन पटनायक के करीबियों में होती रही है। वीके पांडियन 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी थे। उन्‍हें पहली पोस्टिंग साल 2002 में कालाहांडी में मिली थी। वीके पांडियन के नवीन पटनायक के गुडबुक में आने की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। वीके पांडियन को गंजाम जिले का कलेक्‍टर बनाया गया था। गंजाम नवीन पटनायक का गृह जिला भी है। इसके बाद से पांडियन की गिनती पटनायक के विश्‍वासी अधिकारियों में होने लगी थी।

ये खबर भी पढ़ें...MP-CG को जोड़ने वाली कई ट्रेन कैंसिल, देखिए पूरी सूची

ये खबर भी पढ़ें...अजब-गजब : जान बचाने डॉक्टरों ने पहले दिलाया हार्ट अटैक फिर कर दिया कमाल

बीजू जनता दल को करारी हार


बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल को करारी हार का सामना करना पड़ा है. ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी नवीन पटनायक को तगड़ा झटका लगा है। करीबन ढाई दशक में पटनायक को राजनीति में इस तरह की हार का सामना करना पड़ा है।

नवीन पटनायक, पूर्व आईएएस वीके पांडियन, वीके पांडियन, ओडिशा में बीजेडी की हार, बीजू जनता दल

Tags:
  • बीजू जनता दल
  • नवीन पटनायक
  • पूर्व आईएएस वीके पांडियन
  • ओडिशा में बीजेडी की हार
  • वीके पांडियन
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और बदला रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और बदला रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे

By Jageshwar prasad

विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा

By Arohi Raj

दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा