ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए, 2003 से नहीं हारे कोई चुनाव

Shreya Nakade | Jun 26, 2024, 11:23 IST
Share
ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बने
ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बने

आज हुए लोकसभा स्पीकर चुनाव में बीजेपी के ओम बिरला ने जीत दर्ज की। वे दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने। 2003 से ओम बिरला कोई चुनाव नहीं हारे हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कोटा लोकसभा सीट से सांसद ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बन गए हैं। वे लगातार दो बार लोकसभा स्पीकर बनने वाले तीसरे नेता हैं। साथ ही ओम बिरला 48 साल में पहली बार चुनाव जीतकर स्पीकर की कुर्सी पर पहुंचने वाले नेता भी बन गए हैं।

लोकसभा स्पीकर चुनाव ( lok sabha speaker election )में ओम बिरला ने ध्वनि मत से जीत दर्ज कर ली। ऐसे में जानिए ओम बिरला का राजनीतिक करियर ( om birla political career ) कैसा रहा-

कोटा से तीन बार के सांसद

ओम बिरला का राजनीतिक सफर राजस्थान के कोटा से ही जुड़ा रहा है। उन्होंने साल 2014 में पहली बार कोटा लोकसभा सीट से चुनाव जीता और जीत दर्ज की। इसके बाद 2019 और 2024 में भी वे कोटा के सांसद चुनकर आए हैं। 2024 में बिरला ने 41,974 वोटों से जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...

दलित नेता पर खेला विपक्ष ने दांव, जानिए कौन हैं के. सुरेश और उनका राजनैतिक सफर

2019 में बने स्पीकर

2019 में ओम बिरला को पहली बार लोकसभा का स्पीकर बनाया गया। वे निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए थे। उनका बतौर स्पीकर कार्यकाल काफी चर्चा में रहा। बिरला ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सदन से निष्कासित कर दिया था। इसके अलावा संसद सुरक्षा चूक मामले में प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को भी उन्होंने बड़ी संख्या में लोकसभा से सस्पेंड किया था।

ये खबर भी पढ़िए...

कैसे होता है लोकसभा स्पीकर का चुनाव, क्यों जरूरी है यह पद ?

तीन बार विधायक

कोटा से सांसद चुने जाने से पहले ओम बिरला कोटा और कोटा दक्षिण सीट से 3 बार विधायक भी रह चुके हैं। 2003 में उन्होंने पहली बार कोटा सीट से चुनाव लड़ा। तब से अब तक वे कोई चुनाव नहीं हारे हैं। इसके बाद 2008 और 2013 में भी बिरला ने कोटा दक्षिण से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। 2014 में उन्हें लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई।

ये खबर भी पढ़िए...

राहुल गांधी होंगे नेता प्रतिपक्ष, 20 साल में पहली बार संभालेंगे संवैधानिक पद और मंत्री जैसा कद

यह पद संभाले

ओम बिरला लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। छात्र संघ से लेकर लोकसभा स्पीकर बनने तक उनका कद लगातार बढ़ा है। ओम बिरला ने अपने जीवन में ये महत्वपूर्ण पद संभाले-

  • 1978-1979 : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुमानपुरा, कोटा के छात्र संघ अध्यक्ष
  • 1987-1995 : कोटा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि., कोटा के अध्यक्ष
  • 1992-1995 : राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि, जयपुर के अध्यक्ष
  • 1992-2004 : राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लि. नई दिल्ली के डायरेक्टर
  • 2002-2004 : राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लि. नई दिल्ली के उपाध्यक्ष
  • 1987-1991 : भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटा जिलाध्यक्ष
  • 1993-1997 : भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष
  • 1997-2003 : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • 2009-2010 : राजकीय उपक्रम समिति के सदस्य और सामान्य प्रयोजनों संबधी समिति के सदस्य
  • 2003-2013 : राजस्थान विधानसभा में कोटा और कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक
  • 2014- अब तक : कोटा से लोकसभा सांसद
  • 2019-अब तक : लोकसभा स्पीकर

ये खबर भी पढ़िए...

आदिवासियों का DNA चेक कराने पर घिर गए राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर, पूरे देश में विरोध

Tags:
  • लोकसभा स्पीकर
  • ओम बिरला
  • lok sabha speaker election
  • लोकसभा स्पीकर चुनाव
  • ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर
  • बिरला का राजनीतिक करियर
  • om birla political career
  • कोटा लोकसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग