उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी पर फतवा जारी, मौलाना रजवी ने निकाह को बताया शरीयत के खिलाफ
Amresh Kushwaha | Nov 02, 2026, 21:45 IST
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी की चर्चाओं पर मौलाना रजवी ने जताया ऐतराज, निकाह को बताया शरीयत के खिलाफ।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी को लेकर धार्मिक विवाद शुरू हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस शादी के खिलाफ फतवा जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों का निकाह इस्लामी शरीयत के नियमों के मुताबिक जायज नहीं है। मौलाना के इस बयान के बाद दोनों की शादी चर्चा में आ गई है।
मौलाना रजवी ने शादी पर उठाए सवाल
उन्होंने दावा किया कि शरीयत के अनुसार यह निकाह मान्य नहीं है और इसी वजह से उन्होंने इसके खिलाफ फतवा जारी किया है।
शादी से पहले इस्लाम कबूल कराने की कही बात
उन्होंने कहा कि इस्लामी नियमों का पालन किए बिना किया गया निकाह धार्मिक नजरिए से सही नहीं माना जा सकता।
हालांकि, यह मौलाना रजवी की धार्मिक राय है। भारत में Special Marriage Act के तहत अलग-अलग धर्मों के दो वयस्क बिना धर्म बदले भी कानूनी रूप से शादी कर सकते हैं।
दिल्ली में हुई उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी
सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने शुक्रवार को Special Marriage Act के तहत शादी की थी।
दोनों की है यह दूसरी शादी
सारा अली खान के खिलाफ भी जारी कर चुके हैं फतवा
उन्होंने दावा किया था कि किसी मुस्लिम का मंदिर में जाकर पूजा करना शरीयत के अनुसार नाजायज है। इसी आधार पर उन्होंने सारा अली खान को तौबा करने की सलाह दी थी। मौलाना के मुताबिक, कुछ मुस्लिम युवाओं ने उनसे सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर सवाल किए थे। इसके बाद उन्होंने इस मामले में अपनी धार्मिक राय रखी थी।
शादी को लेकर धार्मिक बहस शुरू
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के भूपेश बघेल, बोले- केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच होनी चाहिए
By Umeshwari Baghel
कुछ ने किया फर्जीवाड़ा, भुगतेंगे सभी अभ्यर्थी? NCL का भर्ती परीक्षा रद्द करने को हाईकोर्ट में चुनौती
By Neel Tiwari
MP में बस किराये का अजब खेल! एक ही रूट, एक ही तारीख, फिर भी कहीं 600 तो कहीं 10 हजार का टिकट
By Anshika Singh Chauhan
महतारी वंदन योजना: दिवाली से पहले 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, 3 नवंबर को जारी होगी 33वीं किस्त
By Umeshwari Baghel
90-ए को लेकर नगरीय विकास विभाग का महा-स्पष्टीकरण, JDA और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र का विवाद खत्म
By Mukesh Sharma
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: मतदान से पहले ही खत्म होगा मुकाबला? कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी की बढ़ी मुश्किल
By Atul Dwivedi
10-20 साल नौकरी के बाद भी नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने 350 संविदा कर्मचारियों की 13 याचिकाएं की खारिज
By Neel Tiwari