Google Drive: इसे क्लिक कर दिया तो फंस जाएंगे मुसीबत में
Dr Rameshwar Dayal | Published:
gbgbgb
गूगल की चेतावनी के अनुसार यूजर्स को इस फाइल के चक्कर में नहीं फंसना है। लेकिन उत्सुकता और अन्य कारणों से आप इस फाइल के फेर में आ जाते हैं, तो यूजर्स को ये करना होगा। गूगल मान रहा है कि यह फाइल सीधे तौर पर यूजर्स के गूगल ड्राइव को टारगेट पर लेगी।
NEW DELHI: अगर आप कोई ऑनलाइन काम ( online work ) कर रहे हैं, चाहे वह ऑफिस का हो पर्सनल, खरीदारी हो या शेयर बाजार पर। इन कार्यों को करते वक्त हम गूगल ड्राइव (Google drive) का इस्तेमाल करते रहते हैं। असल में यह ड्राइव ऑनलाइन यूजर्स (users) के लिए बहुत ही खास है। वह इसलिए कि वे इसमें अपने खास डेटा, फाइल व गोपनीय दस्तावेज भी रखते हैं। इस ड्राइव को बेहद ही सुरक्षित माना जाता है। लेकिन गूगल ने खुद ही इसको लेकर एक अलर्ट ( google alert ) जारी किया है और कहा है कि यूजर्स के पास एक फाइल आ रही है। अगर इसे खोल लिया या नजर भी मारने का प्रयास किया तो ड्राइव का सारा डेटा चोरी हो सकता है, साथ ही डिवाइस भी झनझना सकता है। गूगल ने इसके लिए चेतावनी व सलाह भी जारी की है।
खास बात यह है कि गूगल की चेतावनी में यह तो जानकारी दी ही गई है कि यूजर्स को इस फाइल के चक्कर में नहीं फंसना है। लेकिन उत्सुकता और अन्य कारणों से आप इस फाइल के फेर में आ जाते हैं, तो यूजर्स को क्या करना होगा। गूगल मान रहा है कि यह फाइल सीधे तौर पर यूजर्स के गूगल ड्राइव को टारगेट पर लेगी और उसे करप्ट कर देगी। इसका परिणाम यह निकलेगा कि आपका सारा डेटा उड़ जाएगा, हैकिंग या चोरी हो जाएगा या आपको ब्लैकमेल करने का प्रयास शुरू हो जाए। इसलिए जरूरी है कि ऐसी फाइल पर नजर रखें और उससे बचने का प्रयास करें। अगर ऐसा किया गया तो यूजर्स को न तो किसी प्रकार की समस्या आएगी और न ही वह बेवजह तनाव में फंसेगा। गूगल का स्पष्ट कहना है कि अगर आप अलर्ट रहेंगे तो सब कुछ ठीक रहेगा।
किस तरह करना होगा बचाव
गूगल की जानकारी के अनुसार उसके अकाउंट यूजर्स को गूगल ड्राइव पर एक संदेहात्मक फाइल भेजी जा रही है। भेजने वाले कलाकार लोग इस फाइल रिसीव करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। गूगल का स्पष्ट कहना है कि यह एक तरह से स्पैम अटैक है, जो यूजर्स के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। गूगल का कहना है कि अगर यूजर्स को कोई भी ऐसी अजीबो-गरीब फाइल मिलती है, तो उसे स्पैम कैटेगरी की बताकर उसे वहीं डल दें। वैसे गूगल का यह भी कहना है कि अगर गलती से इस फाइल को मार्क कर दिया गया है तो उससे तुरंत बचने के भी उपाय है। अगर यूजर्स ने फाइल को एक्सेप्ट करने की इजाजत दे दी है तो उस लिंक क्लिक कर खोलने की कोशिश न करें। साथ ही उस डाक्यूमेंट को भी न खोलें, जिसका अप्रूवल दे दिया गया है। यानी उसके इस्तेमाल की इजाजत दी जा चुकी है।
यह भी करके देखें
गूगल ने अपने यूसर्ज को यह भी सलाह दी है कि वे ऐसी फाइल के रिसीव होने वाली फाइल को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को स्मार्टफोन पर दिए जाने वाले थ्री डॉट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रिपोर्ट ऑप्शन पर टैप करना होगा। अगर फाइल कंप्यूटर में ओपन है, तो आपको फाइल पर राइट क्लिक करना होगा। इसके बाद Block or Report ऑप्शन पर टैप करना होगा। गूगल ने इस मामले में यूजर्स को एक और सलाह दी है कि वे पिछले साल लॉन्च संदेहात्मक दिखने वाली फाइल को स्पैम फोल्डर में मूव कर सकते हैं। उसका कहना है कि इस तरह की सलाह को मानकर यूजर्स अपने डेटा या महत्वपूर्ण फाइलों को सुरक्षित रख सकते हैं।
इन समाचारों पर भी नजर मार लें:-
फिर बूम बूम क्यों हुआ शेयर बाजार
चिंता न करें, रविवार को भी खुले रहेंगे देशभर के बैंक
गूगल ने खुद ही अलर्ट जारी किया है

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari