ऑपरेशन सिंधु : ईरान से 290 और भारतीय लौटे, अब तक 1,117 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

Sanjay Dhiman | Jun 22, 2025, 20:20 IST
Share
The joy of returning home safely
Photograph: (the sootr)

ऑपरेशन सिंधु के तहत, अब तक 1,117 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत लाया गया है। शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे 290 नागरिकों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए, इस दौरान कई यात्री भावुक भी नजर आए। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट से निकलते ही देश की धरती को नमन भी किया।

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के तहत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। ईरान-इजराइल संघर्ष की स्थिति में भारत सरकार ने अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए आपरेशन सिंधु चलाया है।

ऑपरेशन सिंधु में अब तक 1117 नागरिकों की सुरक्षित वापसी

ईरान-इजराइल संघर्ष (Iran-Israel Conflict) के बीच ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) के तहत, शनिवार रात को नई दिल्ली में 290 नागरिकों का स्वागत किया गया। इससे पहले दिन के 4:30 बजे एक और 310 भारतीय नागरिक वापस लौटे थे। 20 जून को रात 2 बैचों में 407 नागरिक लौटे थे, जिनमें से 190 कश्मीरी छात्र भी शामिल थे। ईरान से आने वाले नागरिकों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

यह खबरें भी पढ़ें...

छिंदवाड़ा में गलघोटू से दो मासूमों की मौत और दो गंभीर, नागपुर से मंगवाए इंजेक्शन

MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की में आपत्ति लगाने पर परेशानी, सर्वर ही ठीक से नहीं चल रहा

भारतीय नागरिकों के भावनात्मक अनुभव

वापसी के बाद, भारतीय नागरिकों ने अपनी भावनाओं का खुलकर इज़हार किया। उन्होंने बताया कि ईरान में स्थिति बेहद संवेदनशील थी, लेकिन भारत सरकार और भारतीय दूतावास द्वारा किए गए प्रयासों की उन्होंने सराहना की मोहम्‍मद अशफाक ने कहा, मैं अपने देश लौटकर खुश हूं और दूतावास का शुक्रगुजार हूं। मोहम्‍मद उस्ताक ने कहा, ईरान में हालात ठीक नहीं थे, लेकिन भारत सरकार और कश्मीर प्रशासन ने हमारी बहुत मदद की। फातिमा शेख ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा अपने वतन लौट कर शांति मिल रही है।

भारतीय दूतावास की त्वरित सहायता

प्रयागराज की अलमास रिजवी ने बताया कि हमें अच्छे होटल में रखा गया और सभी सुविधाएं समय पर मिलीं। दूतावास ने हमारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने उन्हें युद्ध जैसी स्थिति में भी सुरक्षित महसूस कराया। हमें हमारे देश पर गर्व है।

यह खबरें भी पढ़ें...

शराब के नशे में धुत ASI गणेश रावत ने की गाली गलौज, ट्रक ड्राइवर ने लगाया वसूली का आरोप

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने खोला आधुनिक न्याय और तकनीक का द्वार

ईरान ने भारत के लिए खोला है एयरस्पेस खोला

ईरान ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अपने एयरस्पेस पर लगी पाबंदी को हटाया और भारत सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए चार्टर फ्लाइट्स (Charter Flights) की व्यवस्था कर लगातार अपने यात्रियों को निकालने ऑपरेशन सिंधु लांच किया। ईरानी एयरलाइन माहान एयर (Mahan Air) द्वारा यह फ्लाइट्स चलाई गईं, जिनमें अधिकांश छात्र थे। भारत सरकार ने इस ऑपरेशन के तहत सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए। भारतीय मिशन और ईरानी दूतावास (Iranian Embassy) ने इस कार्य में सक्रिय रूप से मदद की।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भारत
  • इजराइल
  • भारतीय दूतावास
  • ईरान
  • भारतीय नागरिक
  • ऑपरेशन सिंधु
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग