लोकसभा में आज विपक्ष उठाएगा NEET पेपर लीक का मुद्दा, क्या जवाब दे पाएगी सरकार

Deeksha Nandini Mehra | Jun 28, 2024, 09:12 IST
Share
loksabha session today
loksabha session today

INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें तय हुआ था कि सदन में पेपर लीक का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में भी नीट पेपर लीक का जिक्र किया था।

NEET Paper Leak : 18वीं लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष नीट पेपर लीक (NEET paper leak) का मुद्दा उठाएगा। देश भर में इस समय छात्र पेपर लीक के कारण सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। NSUI ने तो पिछले दिनों NTA के कार्यालय में भी प्रदर्शन किया था। अब विपक्ष इस मुद्दे को संसद में उठाकर सरकार से जवाब की उम्मीद में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में भी पेपर लीक का जिक्र किया था।

गुरुवार को INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें तय हुआ था कि सदन में पेपर लीक का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा जाएगा। नीट का मुद्दा उठाकर विपक्ष सदन में एकजुटता का भी प्रदर्शन करना चाहता है। वहीं NDA के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की पूरी तैयार कर ली है। सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब भी तैयार कर लिया है।

बता दें कि, नीट यूजी एग्जाम में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई थी। बिहार में आर्थिक अपराध शाखा इस ममले की जांच कर रही थी। एक परीक्षा सेंटर से पेपर के जले हुए टुकड़े मिलने के बाद आर्थिक आपराध यूनिट (EOU) ने जांच तेज कर दी थी। शुरुआत में NTA ने पेपर लीक के आरोपों से इंकार कर दिया था, लेकिन बिहार में EOU द्वारा कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी और फिर उनके कबूलनामे के बाद केंद्र सरकार हरकत में आई थी।

इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। अब तक बिहार से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन जांच एजेंसी को उस बड़ी मछली की तलाश है जिसने ये साजिश रची।

कई राज्यों में फैला पेपर लीक माफिया

जांच में सामने आया कि पेपर लीक माफिया के तार कई राज्यों में हैं। इनमें बिहार, झारखंड और गुजरात प्रमुख हैं। गुजरात में पेपर पास कराने के लिए कुछ छात्रों से धोखाधड़ी की जानकारी सामने आई थी। अब इन सभी मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। फिलहाल सीबीआई सजीव मुखिया की तलाशी में है, जिसकी पेपर लीक में अहम भूमिका है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • NEET Paper Leak
  • NEET पेपर लीक
  • loksabha session today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि