OYO Rooms की नई पॉलिसी: बिना शादी होटल में आने वाले कपल की NO ENTRY

Ravi Singh | Jan 05, 2025, 19:27 IST
Share
OYO Rooms New Rule Check in Policy
OYO Rooms New Rule Check in Policy Photograph: (the sootr)

OYO रूम्स ने अपनी चेक-इन नीति में बदलाव किया है। अब अविवाहित जोड़ों को होटल में चेक-इन की अनुमति नहीं होगी। यह नीति सबसे पहले मेरठ में लागू की गई है और जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।

OYO Rooms New Rule : अगर आप छुट्टियां मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं और अपने ठहरने के लिए Oyo रूम्स बुक करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। Oyo Rooms ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बदलाव किया है। दिग्गज होटल और ट्रैवल बुकिंग कंपनी Oyo ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बदलाव कर अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। Oyo की नई चेक-इन पॉलिसी के मुताबिक अब से अविवाहित जोड़ों को चेक-इन की इजाजत नहीं होगी।

ओयो में नहीं मिलेगी एंट्री

ओयो ने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है। नई पॉलिसी के तहत अब अविवाहित जोड़ों को ओयो के होटल के कमरों में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी। कंपनी ने इसकी शुरुआत मेरठ से की है। ओयो ने पार्टनर होटलों के लिए नई 'चेक-इन' पॉलिसी लागू की है, जिसकी शुरुआत मेरठ से हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में OYO करेगा 500 करोड़ का निवेश, 15 हजार को मिलेगा रोजगार

OYO Room नंबर 306, गोलियों से छलनी लाश, देखें खुलासे से पहले कैसे पकड़ा गया 'कातिल'?

पति-पत्नी ही कमरा ले सकेंगे एंट्री

नई नीति के अनुसार, अविवाहित जोड़ों को अब चेक-इन की अनुमति नहीं होगी। यानी, होटल में केवल पति-पत्नी ही कमरा ले सकेंगे। संशोधित नीति के तहत, सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देने के लिए कहा जाएगा। इसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग भी शामिल है। कंपनी ने कहा कि ओयो ने अपने साझेदार होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के अनुसार, अपने विवेक से अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है।

अविवाहित जोड़ों को नहीं मिले अनुमति

ओयो ने मेरठ में अपने पार्टनर होटलों को तत्काल प्रभाव से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नीति में बदलाव से परिचित लोगों ने बताया कि जमीनी प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी इसे और शहरों में विस्तारित कर सकती है। उन्होंने कहा कि ओयो को पहले भी इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से मेरठ में सामाजिक समूहों से प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा, कुछ अन्य शहरों के निवासियों ने भी ओयो होटलों में अविवाहित जोड़ों को चेक-इन की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें...

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं OYO Rooms के मालिक रितेश अग्रवाल, पीएम मोदी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

OYO होटल में चल रहा था SEX का धंधा, नेपाल-UP की लड़कियों ने लगाई जिस्म की बोली

सके प्रभाव की होगी समीक्षा

ओयो नॉर्थ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख पावस शर्मा का कहना है कि ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हम इन बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी भी पहचानते हैं।" उन्होंने कहा कि कंपनी समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करती रहेगी।

Tags:
  • oyo
  • OYO Room
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई