Paris Olympics 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जगाई मेडल की उम्मीद, ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Amresh Kushwaha | Aug 04, 2024, 16:16 IST
Share
Paris Olympics 2024 भारतीय हॉकी टीम
Paris Olympics 2024 भारतीय हॉकी टीम

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का 9वां दिन है। इसमें हॉकी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले का नतीजा शूटआउट से निकला।

Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। जिसके चलते मुकाबले का नतीजा शूटआउट से निकला।

ये खबर भी पढ़िए...Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत ने दिलाया दूसरा मेडल, शूटिंग में जीता दूसरा कांस्य पदक

जबरदस्त रहा मुकाबला

दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का पहला क्वार्टर 0-0 पर खत्म हुआ था। लेकिन दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से आक्रमक खेल देखने को मिला। सबसे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद ब्रिटेन की टीम ने दूसरे क्वार्टर में ही बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। ब्रिटेन के लिए यह गोल ली मोर्टन ने किया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल देखने को नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़िए...Paris Olympics 2024 : स्वप्निल ने कांस्य पदक जीत रचा इतिहास , पहली बार शूटिंग में तीन मेडल

शूटआउट में भारतीय टीम ने मारी बाजी

पेनल्टी शूटआउट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। जिसमें भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत की ओर से पहला शूट हरमनप्रीत सिंह लेने पहुंचे और उन्होंने गोल किया। इसके बाद भारत के लिए सुखजीत, ललित और राजकुमार ने गोल किए।

भारतीय टीम की जीत के हीरो रहें पीआर श्रीजेश

वहीं भारतीय अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश इस जीत के बड़े हीरो रहे। उन्होंने शूटआउट में दो गोल बचाए जिसने भारतीय टीम की जीत की कहानी लिखी। अब भारतीय हॉकी टीम 6 अगस्त को सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम मेडल से अब सिर्फ 1 जीत दूरी पर है।

ये खबर भी पढ़िए...Aadhaar Card का हो सकता है गलत इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे करें लॉक

सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेली टीम इंडिया

इस अहम मैच में भारतीय टीम को दूसरे ही क्वार्टर में बड़ा झटका लगा। अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिया गया, जिसके चलते उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया गया। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम ने इसके बाद पूरा मुकाबला सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। इसके बाद भी भारतीय हॉकी टीम ने अच्छा डिफेंस किया और एक भी गोल नहीं खाया।

Thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • Paris Olympics 2024
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • Sport News
  • भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड