विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास, महावीर फोगाट बोले - विनेश को समझाएंगे अभी और खेलना है
Deeksha Nandini Mehra | Aug 08, 2024, 07:52 IST
विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से बाहर होने के बाद कुश्ती से रिटायमेंट अनाउंस कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
Vinesh Phogat Retires from Wrestling : महिला पहलवान विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat ) ने फाइनल से बाहर होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से गुरूवार को दी है। उन्होंने कहा कि कुश्ती जीत गई, मैं हार गई। विनेश के इस फैसले पर उनके चाचा महावीर फोगट की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने विनेश के संन्यास लेने वाले फैसले को वापस लेने की बात कही है।
ये खबर पढ़िए ...Vinesh Phogat Disqualified : विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य, जानिए क्या हैं ओलंपिक के नियम
विनेश फोगाट ने गुरूवार को ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि माँ, कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई....मुझे माफ़ करना और आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त अब मुझमें नहीं रही। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।
ये खबर पढ़िए ...विनेश फोगाट बनी खोटा सिक्का से खनकदार, जानिए उनके संघर्ष की कहानी
फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले विनेश को ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया था। महिला पहलवान विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा था। इसकी वजह से उनको डिस्क्वालिफाई किया गया। बता दें कि विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat ) ने सेमीफाइनल मुकाबला 5-0 के अंतर से जीता था।
ये खबर पढ़िए ...Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला
विनेश का फाइनल मुकाबला अमेरिका की रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से होना था, लेकिन विनेश अयोग्य घोषित हो गई हैं तो अब ओलिंपिक नियमों के मुताबिक विनेश की जगह सेमीफाइनल में उनसे हार चुकीं क्यूबा की गुजमान लोपेजी ही फाइनल खेलेंगी।
ये खबर पढ़िए ...paris olympics 2024 : भारतीय शूटर मनु भाकर फाइनल में, लक्ष्य सेन ने जीत के साथ की शुरूआत
विनेश को समझाएंगे की संन्यास का फैसला न ले -
विनेश फोगाट के संन्यास लेने के ऐलान पर विनेश के चाचा महावीर फोगाट ( Mahavir Phogat ) ने कहा कि जब भी विनेश आएगी तो उसे समझाएंगे कि अभी और खेलना है और वह अपने संन्यास का फैसला बदल ले। हम उससे अभी से 2028 ओलंपिक की तैयारी में जुटने को कहेंगे। प्रतियोगिता से विनेश को अयोग्य ठहराए जाने से देश को दुख पहुंचा है। यह दुख तभी कम होगा, जब वह देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएंगी।
ये खबर पढ़िए ...Vinesh Phogat Disqualified : विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य, जानिए क्या हैं ओलंपिक के नियम
आप सबकी हमेशा रहूंगी ऋणी
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2024
ओलंपिक से हुई थीं डिस्क्वालिफाई
ये खबर पढ़िए ...Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला
सेमीफाइनल में विनेश से हारी खिलाड़ी उतरेगी फाइनल में
ये खबर पढ़िए ...paris olympics 2024 : भारतीय शूटर मनु भाकर फाइनल में, लक्ष्य सेन ने जीत के साथ की शुरूआत
विनेश को समझाएंगे की संन्यास का फैसला न ले - महावीर फोगाट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA