पटना के अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग : डायरेक्टर की हत्या से मचा हड़कंप

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
patna-hospital-director-murder Photograph: (thesootr)

एक अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावर हॉस्पिटल के चेंबर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पटना के अगमकुंआ इलाके में स्थित एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की गुरुवार शाम लगभग 6 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर उनके चेंबर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे सुरभि राज गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों की गोलीबारी से सुरभि राज को 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर स्थिति में उन्हें तुरंत पटना एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के बाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच तेज कर दी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस उतरी सड़क पर

IPL 2025: ओपनिंग मैच में RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, कोहली-सॉल्ट ने लगाए अर्धशतक

अस्पताल में दहशत का माहौल

इस वारदात के बाद से अस्पताल में दहशत का माहौल है, और कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों में तनाव फैल गया है। सुरभि राज की हत्या ने पटना शहर को हिला कर रख दिया है और अब सभी की नजरें पुलिस की जांच पर हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : प्याज निर्यात शुल्क किया 20% कम, किसानों को राहत

स्टीव जॉब्स का ऐपल-1 कंप्यूटर रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम, क्या है इसकी कहानी?

FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. सुरभि राज की हत्या कैसे हुई?
    सुरभि राज की हत्या पटना के एशिया हॉस्पिटल में उनके चेंबर में ताबड़तोड़ गोलियों से की गई। अज्ञात हमलावर अस्पताल में घुसे और उन्होंने करीब 6-7 गोलियां सुरभि राज को मारी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
  2. क्या पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है
    पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जांच जारी है।
  3. इस हत्या के बाद अस्पताल में क्या स्थिति है?
    सुरभि राज की हत्या के बाद अस्पताल में तनाव और दहशत का माहौल है। अस्पताल कर्मचारी और स्थानीय लोग भयभीत हैं, और पुलिस जांच में जुटी हुई है।


Tags:
  • हत्या
  • फायरिंग
  • पटना
  • डायरेक्टर
  • देश दुनिया न्यूज
  • ASIA HOSPITAL
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर