पटना वाले खान सर की हो सकती है गिरफ्तारी, केस दर्ज, ये है पूरा मामला
Aman Vaishnav | Jun 05, 2026, 14:51 IST
patna khan sir coaching vivad fir arms act
पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही खान सर के दो गार्ड्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- पटना के दो बड़े कोचिंग सेंटरों के बीच विवाद शुरू हो गया है।
- पोस्टर-बैनर लगाने के दौरान खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर अपना बैनर चिपका दिया।
- दावा है कि दोनों गुटों के बीच जमकर बवाल, पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग हुई।
- शुरुआत में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
- पुलिस ने खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
khansirvsroshananand1-1780643891-363179
पटना में दो सबसे बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच की लड़ाई अब पुलिस थाने तक पहुंच चुकी है। खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर (फैजल खान) की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई हैं।
सोशल मीडिया पर एक फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
e32670e8-9b9
कैसे पलटी पूरी कहानी?
इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया। इके बाद देखते ही देखते पूरी कहानी ही पलट गई। इस नए वीडियो में रौशन आनंद के लोग नहीं, बल्कि खुद खान सर के गार्ड सरेआम गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उन्होंने खान ग्लोबल स्टडीज के ऑफिस पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके से खान सर के दो गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है।
8aa1439b-e3c
फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हथियार
क्या है इस पूरे विवाद की जड़?
दोनों ने ही यह दावा ठोक दिया कि उनके संस्थान से सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं।
इसके बाद दोनों तरफ से पास हुए छात्रों के लिए सम्मान समारोह रखे गए। पूरे पटना में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए। आरोप है कि इसी पोस्टरबाजी के चक्कर में खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बोर्ड के ऊपर अपना बैनर चिपका दिया।
बस यही बात चिंगारी बन गई। इसके बाद 2 और 3 जून की आधी रात को दोनों गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। यहां तक कि पत्थर चले, तोड़फोड़ हुई और गोलियां भी चलाई गई।
1200-675-26847594-thumbnail-16x9-khan-sir-531667
कोचिंग के बाहर छात्रों का भारी प्रदर्शन
साथ ही रौशन आनंद को रिहा करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए।
अब आगे क्या होगा?
क्या सबूतों के आधार पर पटना पुलिस खान सर को भी गिरफ्तार करेगी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हर किसी की नजर पुलिस के अगले कदम पर टिकी है।
FAQ
- पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद क्यों शुरू हुआ?
यह विवाद 27 मई को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शुरू हुआ। दोनों ही कोचिंग संस्थानों ने अपने यहां से सबसे ज्यादा छात्रों के पास होने का दावा किया था। इसके बाद पटना में पोस्टर लगाने के दौरान खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर अपना बैनर चिपका दिया, जिससे दोनों गुटों में झगड़ा, तोड़फोड़ और फायरिंग शुरू हो गई। - पुलिस ने खान सर के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें खान सर के निजी गार्ड गोली चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने खान सर के दो गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके हथियार जांच के लिए भेजे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने फैजल खान के खिलाफ कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
ये खबरें भी पढ़िए...
देश दुनिया न्यूज: जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइड छात्र 12वीं में फेल, आंसर शीट से पन्ने मिले गायब
दिल्ली होटल हादसे से एमपी को सबक लेने की जरूरत, जंग खा रहे इमारतों के फायर सिस्टम
एमपी फर्जी डॉक्टर कांड: फिर नौ फर्जी डॉक्टर पकड़ाए, नकली रजिस्ट्रेशन से पाई सरकारी नौकरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari