अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, याचिका कोर्ट में मंजूर
Sandeep Kumar | Nov 27, 2024, 19:39 IST
Shiv temple Ajmer Dargah
अजमेर की प्रसिद्ध दरगाह को शिव मंदिर बताने वाली याचिका को निचली अदालत ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए 5 दिसंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की है।
राजस्थान के अजमेर में स्थित प्रसिद्ध दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका को निचली अदालत (Lower Court ) ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस भेजा है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में 5 दिसंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की है। बताया जा रहा है कि हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को हिंदू पूजा स्थल होने की याचिका कोर्ट में दायर की थी।
हिंदू संगठन महाराणा प्रताप सेना लंबे समय से Ajmer Dargah को मंदिर बता रहा है। साल 2022 में इसके मंदिर होने का दावा करते हुए महाराणा प्रताप सेना ने तत्कालीन राजस्थान और केंद्र सरकार से इसकी जांच कराने के लिए कहा था। महराणा प्रताप सेना (Maharana Pratap Sena ) के पदाधिकारियों ने एक तस्वीर भेजी थी, जिसमें अजमेर दरगाह की खिड़कियों पर स्वस्तिक के निशान होने का दावा किया गया था। संगठन के संस्थापक राजवर्धन सिंह परमार ने दावा किया था कि (Ajmer Dargah ) अजमेर दरगाह एक शिव मंदिर था जिसे बाद में दरगाह बना दिया गया।
संभल जिले की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। पहले 19 नवंबर को रात में सर्वे हुआ और 24 नवंबर (रविवार) को दूसरी बार सर्वे टीम मस्जिद पहुंची। मस्जिद कमेटी की सहमति से दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे होना था, लेकिन मस्जिद के सर्वे के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोर्ट के आदेश पर जब सर्वे शुरू हुआ तो भीड़ ने भड़ककर पुलिस पर हमला कर दिया।
अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती जताया अफसोस
वहीं हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस याचिका को अदालत के स्वीकार करने पर अजमेर में अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने अफसोस जताया है।
याचिका पर बुधवार को अजमेर पश्चिम सिविल जज Senior Division Manmohan Chandel की कोर्ट ने सुनवाई हुई। इस दौरान विष्णु गुप्ता के वाद पर न्यायाधीश मनमोहन चंदेल ने संज्ञान लेते हुए दरगाह कमेटी, अल्पसंख्यक मामला और एएसआई को समन नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही अगली सुनवाई पर सभी पक्षों को कोर्ट में पेश होने को कहा है।
दरगाह को हिंदू मंदिर बता रहे हिंदू संगठन
संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे पर हिंसा
अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती जताया अफसोस
अजमेर शरीफ दरगाह को शिव मंदिर बताने वाली याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस याचिका को अदालत के स्वीकार करने पर अजमेर में अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने अफसोस जताया है।#ajmersharifdargah #Ajmer #Dargah #Survey #Court #News… pic.twitter.com/HTVO6pudiB
— TheSootr (@TheSootr) November 27, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman