दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आने वाले समय में और बढ़ेगी महंगाई!

Aman Vaishnav | May 23, 2026, 09:30 IST
Share
petrol diesel price hike may 2026 inflation impact
petrol diesel price hike may 2026 inflation impact

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। शनिवार, 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।

5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...

  • शनिवार, 23 मई को पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं।
  • पिछले 10 दिनों के भीतर तेल कंपनियों ने तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से यह फैसला लिया गया है।
  • पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है।
  • आने वाले दिनों में माल ढुलाई, सब्जियों और रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़ सकते हैं।
देश में महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शनिवार, 23 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।

इस नए बदलाव के बाद पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं।

आम लोगों की चिंता इसलिए ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि पिछले 10 दिनों के अंदर यह तीसरी बार है जब ईंधन महंगा हुआ है।

एमपी में भी बढ़ते दाम का असर...

भोाल में पेट्रोल अब 111.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इंदौर में इसकी कीमत 111.85 रुपए, जबलपुर में 112.18 रुपए, ग्वालियर में 111.63 रुपए और उज्जैन में 112.10 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

वहीं डीजल की बात करें तो भोपाल में नया रेट 96.85 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में 96.92 रुपए, जबलपुर में 97.32 रुपए, ग्वालियर में 96.80 रुपए और उज्जैन में 97.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इस महीने लगातार तीसरी बार बढ़े दाम

  • 15 मई को पहली बार करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
  • इसके बाद 19 मई को दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े।
  • अब 23 मई को तीसरी बार फिर 87 से 91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी गई है।
यानि मई महीने में अब तक पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। इस समय पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।

इस तनाव की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर एक डर और चिंता का माहौल है।

चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बहुत बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाली इस हलचल का सीधा असर हमारे देश पर पड़ रहा है।

कच्चे तेल के दाम लगातार ऊंचे बने रहने के कारण ही घरेलू बाजार में तेल कंपनियों को खुदरा कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।

जेब और बजट पर क्या होगा असर?

जब भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो उसका सीधा असर आम इंसान के घर के बजट पर पड़ता है। इस बार भी इसके कई गंभीर असर देखने को मिल सकते हैं:ल।

निजी वाहन चलाना होगा महंगा: जो लोग अपनी कार या बाइक से दफ्तर या काम पर जाते हैं, उनका पेट्रोल का मासिक खर्च अब सीधे तौर पर बढ़ जाएगा।

महंगी होगी माल ढुलाई: डीजल की कीमतें बढ़ने से ट्रकों, बसों और सामान ढोने वाले भारी वाहनों का किराया बढ़ जाएगा।

सब्जियां और राशन होंगे महंगे: जब माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, तो मंडियों तक आने वाली सब्जियों, फलों, दूध और रोजमर्रा के जरूरी सामानों की कीमतें भी अपने आप बढ़ जाएंगी।

मध्यम वर्ग और व्यापारियों की चिंताएं अब काफी बढ़ गई हैं। जानकारों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में महंगाई और भी ज्यादा पैर पसार सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

पेट्रोल-डीजल की अघोषित राशनिंग पर हाई कोर्ट ने केंद्र और तेल कंपनियों से मांगा जवाब

​अब डॉक्टर और स्टाफ साइकिल से आएंगे अस्पताल, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जारी हुआ आदेश

MP में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, भोपाल-इंदौर में ₹110 के पार, जानें आपके शहर के रेट

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ा दिए दूध के दो रुपए तक दाम, जानें कब से लागू होंगी नई दरें





Tags:
  • पेट्रोल-डीजल
  • पेट्रोल-डीजल कीमत
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा