सैलरी इंक्रीमेंट के बाद भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का वेतन 31% कम, PLFS सर्वे 2025 में हुआ खुलासा

Kaushiki | Apr 01, 2026, 13:37 IST
Share
plfs-survey-2025
plfs-survey-2025

PLFS 2025 सर्वे के मुताबिक बेरोजगारी घटकर 3.1% रह गई है। महिलाओं का इंक्रीमेंट बढ़ा है, लेकिन उनकी सैलरी अब भी पुरुषों के मुकाबले 31% कम है। 61.3 करोड़ लोग कार्यरत हैं।

PLFS Survey 2025: भारत की इकोनॉमी को लेकर एक बहुत ही पॉजिटिव खबर सामने आई है। हाल ही में जारी पीएलएफएस सर्वे-2025 (PLFS Survey) के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि देश में बेरोजगारी का दौर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब करीब 61.3 करोड़ लोग काम कर रहे हैं।

ये हमारी आर्थिक मजबूती का बड़ा संकेत है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार महिलाओं के इंक्रीमेंट की रफ्तार पुरुषों से भी तेज रही है। हालांकि, सैलरी के मामले में अभी भी एक बड़ा अंतर बना हुआ है।

फिलहाल देश में करीब 61.3 करोड़ लोगों के पास अपना काम है। इसका मतलब है कि हमारी इकोनॉमी अब क्राइसिस मोड से बाहर आ रही है। आइए, इस सर्वे की हर छोटी-बड़ी बात को विस्तार से समझते हैं।

salary
salary


सैलरी और इंक्रीमेंट का गणित

इस साल सैलरी के मामले में एक दिलचस्प बदलाव देखा गया है। महिलाओं के वेतन में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नियमित नौकरी करने वाले पुरुषों का वेतन 5.90% की दर से बढ़ा है। वहीं, महिलाओं के वेतन में 7.16% की शानदार ग्रोथ देखी गई है। यह आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं अब वर्कफोर्स में मजबूत हो रही हैं।

सैलरी गैप की कड़वी सच्चाई

इंक्रीमेंट ज्यादा होने के बावजूद, कुल कमाई में अभी भी बड़ा अंतर है। सर्वे कहता है कि महिलाओं का वेतन पुरुषों से 31% कम है। रुपयों में देखें तो यह अंतर लगभग 59 सौ रुपए प्रति माह का है।

महिलाएं या तो कम वेतन वाले क्षेत्रों में काम कर रही हैं। या फिर उन्हें समान काम के लिए कम पैसे मिल रहे हैं। यह स्थिति समान अवसर के दावों पर सवाल उठाती है।

salary
salary


बेरोजगारी दर में आई गिरावट

अच्छी बात यह है कि बेरोजगारी (Indian Economy) दर 3.3% से गिरकर 3.1% हो गई है। शिक्षित लोगों के बीच भी बेरोजगारी 0.5% तक कम हुई है।

अब युवाओं की बेरोजगारी दर भी सिंगल डिजिट में आ चुकी है। यानी पिछले एक साल में रोजगार के हालात काफी सुधरे हैं। शहरों में रहने वाली महिलाओं की बेरोजगारी दर भी अब 6.4% है।

स्किल गैप की बड़ी चिंता

सर्वे में एक बहुत ही चिंताजनक बात भी सामने आई है। देश की 67.8% आबादी कम से कम माध्यमिक स्तर तक शिक्षित है। लेकिन सिर्फ 4.2% लोगों के पास ही तकनीकी या प्रोफेशनल ट्रेनिंग है। इसे ही हम स्किल गैप कहते हैं। डिग्री होने के बाद भी हुनर की कमी एक बड़ी समस्या है।

युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियां

सर्वे के मुताबिक, 15-29 साल के 25% युवा कुछ नहीं कर रहे। वे न तो पढ़ाई कर रहे हैं और न ही जॉब। यह ग्रुप न ही किसी तरह की ट्रेनिंग का हिस्सा है। 61.3 करोड़ कामकाजी आबादी होने के बाद भी यह बड़ी चुनौती है। शिक्षा और बाजार की जरूरत के बीच तालमेल बिठाना जरूरी है।

क्या होता है PLFS

PLFS का फुल फॉर्म Periodic Labour Force Survey है। इसे भारत सरकार का राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) कंडक्ट करता है। आसान भाषा में कहें तो, यह एक ऐसा सरकारी सर्वे है जो देश में रोजगार और बेरोजगारी के ताजा हालातों का पता लगाता है।

यह सर्वे इसलिए किया जाता है ताकि सरकार को पता चल सके कि कितने लोगों के पास काम है और कितने युवा नौकरी की तलाश में हैं। इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में लेबर मार्केट के उतार-चढ़ाव को समझने में मदद मिलती है।

इसी डेटा के आधार पर सरकार नई नीतियां और रोजगार योजनाएं बनाती है। यह सर्वे साल में कई बार (तिमाही और वार्षिक) डेटा इकट्ठा करता है ताकि देश की इकोनॉमी की सही तस्वीर सामने आ सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

बुजुर्गों की सेहत पर भारी पड़ सकती है एक छोटी सी भूल,एक्सपर्ट्स से जानें Winter Health Tips

World Mental Health Day पर जानें डिजिटल दुनिया कैसे बन रहा हमारी हेल्थ का दुश्मन

CBSE Order on LOC: एलओसी के नाम पर एक्स्ट्रा फीस मांगना गलत, नहीं रुके तो होगी कार्रवाई

क्यों Gen Z से ज्यादा खुश हैं Baby Boomers? मेंटल हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tags:
  • Indian Economy
  • बेरोजगारी
  • Economy
  • भारत की इकोनॉमी
  • इकोनॉमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा