पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री ने जारी की राशि, ऐसे करें चेक
Amresh Kushwaha | Aug 01, 2025, 17:06 IST
pm-kisan-yojana-20th-installment-update
PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त आज (2 अगस्त) जारी कर दी गई है। इसमें 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार 500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। जानें कैसे करें चेक....
यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं, तो आज (2 अगस्त) का दिन आपके लिए खुशियों भरा हो सकता है! दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत 20वीं किस्त जारी कर दी है, और यह खुशखबरी भारत सरकार की ओर से आई है।
इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई है, और यह सब डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हुआ। खास बात ये है कि ये किस्त वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान जारी की गई।
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में भी यह राशि आई है या नहीं, तो आपको बस कुछ आसान कदमों का पालन करना होगा।
पिछली 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। वहीं इस बार कुछ देरी हुई है। इसके कारण किसानों में चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अब पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (2 अगस्त) 2000 रुपए की किस्त (PM Kisan Installment) सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी कर दी हैं।
सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें इस बार यह किस्त नहीं मिलेगी। खासकर, जिनकी e-KYC (electronic Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, या जिनका आधार (Aadhaar) बैंक खाते से लिंक नहीं है, या जिनके भूमि सत्यापन (Land Verification) के दस्तावेज सही नहीं हैं, उन्हें यह राशि नहीं मिलेगी।
अगर आप चाहते हैं कि 2 अगस्त को आपके खाते में पीएम किसान की 20वीं किस्त का 2000 रुपए बिना किसी परेशानी के पहुंचे, तो निम्नलिखित कदम उठाएं-
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं, तो आप आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए:
अगर 2 अगस्त के बाद भी आपके खाते में 2000 रुपए नहीं आते, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की शुरुआत 2019 में हुई थी। आज से पहले 19 किस्तों में 3.69 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है और वे अपने कृषि कार्य को आगे बढ़ाने में सक्षम हो पा रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पीएम किसान सम्मान निधि कैसे पाएं | पीएम किसान सम्मान निधि क्या है
इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई है, और यह सब डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हुआ। खास बात ये है कि ये किस्त वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान जारी की गई।
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में भी यह राशि आई है या नहीं, तो आपको बस कुछ आसान कदमों का पालन करना होगा।
किसानों के खाते में भेजी गई 20वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इस रकम को किसानों के खातों में ट्रांसफर किया। इस ट्रांसफर के साथ ही करीब 20 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में पहुंची, और लाभार्थी किसानों के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भी भेजा गया। इससे लगभग 9.70 करोड़ से ज्यादा किसान लाभान्वित हुए हैं।
जानें किसान क्यों कर रहे थे इंतजार?
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त पर एक नजर...👉 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त 2 अगस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। 👉 इस बार 20 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि 9.70 करोड़ किसानों को भेजी गई है। 👉 किसानों को यह राशि पाने के लिए दस्तावेजों की जांच जरूरी है, जैसे e-KYC और आधार लिंक। 👉 पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें। 👉 यदि कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन 011-23381092 से संपर्क करें। |
इन किसानों को नहीं मिलेगा 2000 रुपए
क्या करें ताकि बिना किसी दिक्कत के किस्त मिले?
- e-KYC प्रक्रिया को पूरा करें।
- आधार को बैंक खाते से लिंक करें।
- बैंक विवरण में IFSC कोड और नाम सही चेक करें।
- डीबीटी (DBT) विकल्प को ऑन रखें।
- पीएम किसान की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें।
किसान कैसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम?
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'Farmer Corner' में जाकर 'Beneficiary List' पर क्लिक करें।
- फिर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर 'Get Report' पर क्लिक करें और चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
क्या करें यदि 2 अगस्त को 2000 रुपए नहीं आए?
इससे पहले दिए जा चुके हैं 19 किस्त
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पीएम किसान सम्मान निधि कैसे पाएं | पीएम किसान सम्मान निधि क्या है
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA